Bollywood news : शाहरुख खान ने हासिल किया वो मुकाम, जहां पहुँचने वाले भारतीय सिर्फ 0.0001% ही हैं

Update: 2024-08-29 11:41 GMT

मुंबई। बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। वे एक ऐसी खास सूची का हिस्सा बन गए हैं,

जिसमें करीब 150 करोड़ भारतीयों में से सिर्फ 1,539 लोग शामिल हैं। यह पहचान हाल ही में जारी हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2024 से मिली है, जिसमें शाहरुख खान ने अपना स्थान सुरक्षित कर लिया है।

बता दें कि, इस सूची के अनुसार शाहरुख खान की कुल संपत्ति 7,300 करोड़ रुपये आंकी गई है। कोलकाता नाइट राइडर्स और रेड चिलीज एंटरटेनमेंट में उनकी महत्वपूर्ण हिस्सेदारी के कारण उन्होंने इस सूची में स्थान प्राप्त किया है।

Tags:    

Similar News