Health Tips: हमेशा शरीर में दर्द इन बीमारियों के हैं लक्षण, जानिये क्या है कारण और उपचार

By :  HPBL
Update: 2024-06-18 02:51 GMT

Full Body Pain Reason in Hindi: पूरे शरीर में दर्द क्यों होता है? कई लोग पैरों, हाथों, कमर, कंधों या फिर गर्दन में दर्द की शिकायत करते हैं। लेकिन कुछ लोग कभी-कभार पूरे शरीर में होने वाले दर्द से भी परेशान रहते हैं। इस दौरान उन्हें शरीर के सभी हिस्सों में हल्का या तेज दर्द महसूस होता है। कई बार पूरे शरीर में दर्द होने के कारण आम होते हैं, तो कई बार गंभीर भी हो सकते हैं। आइये जानते हैं इसके कारण और इलाज

1. नींद की कमी

रोज़ 6 से 8 घंटे की नींद लेना ज़रूरी है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस दौरान हमारा शरीर सोते समय अपने ऊर्जा संसाधनों को दोबारा उत्पन्न करता है और आपको तरोताज़ा करता है। अगर नींद पूरी नहीं होगी तो आप ऊर्जा की कमी महसूस करेंगे, जिससे दर्द भी हो सकता है।

2. पानी की कमी

आप इस बात का अहसास शायद ही हो, लेकिन शरीर में पानी की कमी दर्द का कारण बन सकते हैं। अगर आप पर्याप्त पानी नहीं पीते हैं, तो शरीर में पानी का स्तर कम होने लगता है। जिससे आप थका हुआ और बदन दर्द महसूस करते हैं।

3. आप तनाव में हैं

आप सोच भी नही सकते कि तनाव आपको किस-किस तरह प्रभावित कर सकता है। लाइफस्टाइल में अगर लगातार तनाव रहता है, तो इससे शरीर थक जाता है और जल्दी बूढ़ा होने लगता है। जिसकी वजह से आपकी इम्यूनिटी का स्तर कम होता है, आप कमज़ोर महसूस करते हैं और बदन दर्द भी हो सकता है।

4. आयरन की कमी

आयरन रक्त में एक महत्वपूर्ण तत्व है और इसकी कमी से शरीर के विभिन्न भागों में ऑक्सीजन और पोषक तत्वों की मात्रा कम हो जाती है। यह ज़ाहिर तौर पर आपको हर तरफ थकान और दर्द महसूस कराता है।

5. विटामिन-डी की कमी

हमारे शरीर के सही तरीके से काम करने के लिए उसे विटामिन-डी की ज़रूरत पड़ती है। अगर शरीर को विटामिन-डी की सही मात्रा न मिले, तो यह बदन दर्द का कारण बनने लगता है।

6. आर्थराइटिस

शरीर में सूजन या आर्थराइटिस कई तरह के दर्द का कारण बनता है।

7. फटीग संड्रोम

अगर पर्याप्त आराम और नींद के बाद भी थकान दूर नहीं होता, तो आपको फौरन डॉक्टर से सलाह करनी चाहिए। इसके पीछे की वजह क्रॉनिक फटीग सिंड्रोम भी हो सकता है।

8. सर्दी और खांसी

शरीर में दर्द वायरल इन्फेक्शन का एक आम लक्षण है। सर्दी-खांसी या फ्लू की वजह से भी पूरे बदन में दर्द होता है।

पूरे शरीर में दर्द का इलाज- Full Body Pain Treatment in Hindi

शरीर के दर्द को कम करने के लिए डॉक्टर पेन किलर लिख सकते हैं। या फिर दर्द के कारण का पता लगाकर इलाज शुरू कर सकते हैं। आप घर पर इन तरीकों से पूरे शरीर के दर्द को कम कर सकते हैं-

• पूरे शरीर में दर्द होने पर गुनगुने पानी से नहाएं। इससे मांसपेशियों और मानसिक तनाव में मदद मिलेगी। साथ ही मांसपेशियों को आराम भी मिलेगा।

• शरीर के दर्द को कम करने के लिए खुद को हाइड्रेट रखना जरूरी होता है। हाइड्रेट रहकर थकान, सुस्ती और दर्द को कम करने में मदद मिल सकती है।

• शरीर में दर्द होने पर रेस्ट करना बहुत जरूरी होता है। इससे शरीर की मांसपेशियों की मरम्मत होती है। आपका दर्द कम हो सकता है।

• शरीर के दर्द को कम करने के लिए बॉडी टैंप्रेचर को भी कंट्रोल में रखना जरूरी है। शरीर का तापमान बहुत कम नहीं होना चाहिए। इससे दर्द बढ़ सकता है।

अगर आपको भी अकसर शरीर में दर्द रहता है, तो डॉक्टर दर्द के कारणों का पता लगाकर आपका इलाज शुरू कर सकते हैं। पूरे शरीर में दर्द होने की स्थिति को बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें।

Tags:    

Similar News