अनंत अंबानी की संस्था वनतारा को मिला पशु कल्याण के क्षेत्र में भारत का सर्वोच्च सम्मान ‘प्राणी मित्र’, अब तक 240 से अधिक हाथियों का किया जा चुका है रेस्क्यू

Anant Ambani's organization Vantara received India's highest honor in the field of animal welfare 'Prani Mitra', so far more than 240 elephants have been rescued

जामनगर। अनंत अंबानी की संस्था वनतारा को भारत सरकार द्वारा ‘कॉर्पोरेट’ श्रेणी के तहत पशु कल्याण के क्षेत्र में भारत के सर्वोच्च सम्मान, प्रतिष्ठित ‘प्राणी मित्र’ राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार वनतारा के अंतर्गत हाथियों के बचाव, उपचार और आजीवन देखभाल के लिए समर्पित एक संगठन, राधे कृष्ण मंदिर हाथी कल्याण ट्रस्ट (RKTEWT) के असाधारण योगदान को ध्यान में रखते हुए दिया गया है।

240 से अधिक हाथियों का किया गया रेस्क्यू

बता दें कि, वनतारा में अत्याधुनिक हाथी देखभाल केंद्र है, जो 240 से अधिक बचाए गए हाथियों को जंजीरों से मुक्त, सुरक्षित और समृद्ध वातावरण प्रदान करता है। इसमें सर्कस से 30 हाथी, लकड़ी उद्योग से 100 से अधिक हाथी और सवारी और सड़क पर भीख मांगने जैसी शोषणकारी प्रथाओं से बचाए गए अन्य हाथी शामिल हैं। शारीरिक और मनोवैज्ञानिक दोनों तरह के स्वास्थ्य को सहारा देने के लिए बनाया गया यह केंद्र हाथियों को 998 एकड़ के विशेष रूप से बनाए गए जंगल में स्वतंत्र रूप से घूमने, सामाजिक मेलजोल बढ़ाने और प्राकृतिक व्यवहार करने की अनुमति देता है, जहाँ वे चारा इकट्ठा कर सकते हैं, कीचड़ और धूल में नहा सकते हैं और प्राकृतिक तालाबों में नहा सकते हैं। यह पुरस्कार आज नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित एक समारोह में मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री, भारत सरकार द्वारा प्रदान किया गया।



अनंत का जानवर प्रेम

बट दें कि, वनतारा (Vantara ) यानी स्टार ऑफ द फॉरेस्ट घायल-शोषित वन्यजीवों को बचाकर उनका उपचार और पुनर्वास करने की एक पहल है। अनंत अंबानी का पशु प्रेम काफी गहरा है। अनंत बचपन से ही जानवरों से काफी प्यार करते हैं। उन्होंने कहा है कि इसी में उन्हें सबसे अधिक आनंद आता है। अनंत जब छोटे थे, तो उनकी मां नीता अंबानी मांझे से कटे कबूतरों को बचाती थीं, उनका उपचार करती थीं। उन्होंने एक घायल बाज के बच्चे का भी उपचार किया था। वहीं से अनंत का जानवर प्रेम गहरा हो गया।

क्या है वनतारा प्रोजेक्ट

रिलायंस इंडस्ट्रीज और रिलायंस फाउंडेशन ने सोमवार को जामनगर में एनिमल वेलफेयर के लिए वनतारा की शुरुआत की है। यह जामनगर रिफाइनरी कॉम्प्लेक्स के ग्रीन बेल्ट में 3000 एकड़ जमीन में बना हुआ है। यहां वनतारा का रेस्क्यू एंड रिहैबिलिटेशन सेंटर 650 एकड़ में फैला है। वनतारा इनिशिएटिव के तहत अब तक 240 से ज्यादा हाथियों, सरीसृपों हजारों पक्षियों, और दूसरे जानवरों को बचाया गया है। वनतारा में गैंडा, मगरमच्छ और तेंदुआ जैसी प्रमुख प्रजातियों के लिए पुनर्वास की व्यवस्था भी है।

200 हाथियों की शरणस्थली, सेलिब्रिटी भी है मुरीद

इस प्रोजेक्ट में अब तक घायल और अकेले छोड़ दिए गए 240 से अधिक हाथियों को लाया जा चुका है। हाथियों के लिए जगह-जगह जलाशय और विशेष शेल्टर बनाए गए हैं। इतना ही नहीं हाथियों का ख्याल रखने के लिए ही 500 से ज्यादा प्रशिक्षित कर्मचारी नियुक्त किए गए हैं। बालीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर ने भी वनतारा प्रोजेक्ट की तारीफ की है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर हाथी की तस्वीरें साझा अपने पोस्ट में लिखा, ‘वनतारा ने पशु कल्याण के लिए कदम उठाकर 200 से अधिक हाथियों और हजारों अन्य जानवरों, सरीसृपों और पक्षियों को बचाया है।

Related Articles