शिक्षा विभाग में एक और बंपर भर्तियां, जल्द ही 11 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती प्रक्रिया होगी शुरू, अधियाचना भेजने की तैयारी

पटना। बिहार में दूसरे चरण की शिक्षक भर्ती चल रही है। इस बीच शिक्षा विभाग में एक और नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। बिहार में जल्द ही 11 हजार 334 खाली पदों पर हेडमास्टरों की भर्ती होगी। माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापकों के 11 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती की प्रक्रिया भी जल्द शुरू होने वाली है।

ये नियुक्ति भी चयन परीक्षा के जरिये होगी। बीपीएससी के जरिये भर्तियां होगी। शिक्षा विभाग ने इसे लेकर अधियाचना भेजने की तैयारी कर ली है। जल्द ही जाएडी की तरफ से अधियाचना भेजकर भर्ती प्रक्रिया शुरू की जायेगी। प्रधानाध्यापकों की कुल रिक्तियों में 6 हजार पद पुराने हैं, क्योंकि विभाग ने 6 हजार 421 पदों पर प्रधानाध्यापकों की नियुक्ति के लिए बिहार लोक सेवा आयोग को पूर्व में जो अधियाचना भेजी थी।

उन पदों के विरुद्ध आयोग के माध्यम से 421 पदों पर ही चयनित प्रधानाध्यापकों की नियुक्ति हो पाई थी। इस प्रकार 6 हजार पद खाली रह गए थे। अब सरकार ने प्रदेश के 5 हजार 334 उच्च माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापकों की नियुक्ति के लिए कैबिनेट ने रजामंदी दे दी है। लिखित परीक्षा के आधार पर प्रधानाध्यापकों की नियुक्ति होगी। विशेष बात यह कि उच्च माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापक संवर्ग का गठन भी होगा।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story