एक और मटूकनाथ : 42 साल के शिक्षक से 20 साल की छात्रा को हुआ प्यार…. और फिर …

समस्तीपुर। 42 साल का दुल्हा…20 साल की दुल्हन ! इश्क जब परवान चढ़ता है, तो फिर कहां उम्र, कहां मजहब और कहां समाज-परिवार की परवाह करता है। ऐसा ही नजारा बिहार के समस्तीपुर में सामने आया, जहां एक छात्रा को अपने ही शिक्षक से प्यार हो गया। प्यार इतना चढ़कर बोला कि फिर दोनों ने हर बंधनों को तोड़कर शादी रचा ली।

दोनों की उम्र में 22 साल का फर्क है। छात्रा कोचिंग पढ़ने आती थी। इसी दौरान दोनों में प्यार हुआ और फिर शादी कर ली। इसका वीडियो सामने आया है।मामला समस्तीपुर के रोसड़ा बाजार का है। टीचर ने गुरुवार को मंदिर में जाकर शादी रचाई। शादी के गवाह आसपास के लोग बने। टीचर की उम्र 42 साल है, जबकि छात्रा 20 साल की है। शादी में आए लोगों ने इसका वीडियो बना लिया।

इस मामले को लेकर स्थानीय लोगों ने बताया कि श्वेता कुमारी रोसडा बाजार स्थित संगीत कुमार के कोचिंग में इंग्लिश पढ़ने आती थी। वहीं, दोनों में प्यार शुरू हुआ। फिर दोनों ने प्रेम विवाह किया। बाद में उसे कानूनी मान्यता देने के लिए कोर्ट मैरिज कर लिया। दोनों रोसड़ा बाजार के ही रहने वाले हैं। दोनों के घर की दूरी लगभग 800 मीटर है। शिक्षक का पत्नी की देहांत कई वर्ष पहले हो गया था।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story