झारखंड में एक और पेट्रोल कांड ! महिला को जिंदा जलाने की कोशिश, हालत गंभीर , आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज

पलामू । झारखंड में एक और पेट्रोल कांड सामने आया है। जहां एक महिला पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी गई है। घटना पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र की है। हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के बिश्वशीया गांव में एक महिला को पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाने का प्रयास किया गया। घटनाओं के बाद पीड़ित महिला की मां कुंती कुंवर हुसैनाबाद थाना पहुंची और गांव के गांव के पंचम यादव, प्रवेश यादव और समुद्री देवी के खिलाफ प्राथमिक दर्ज कराई है।

पीड़िता की मां ने दर्ज प्राथमिकी में बताया है की उनकी बेटी बेबी देवी गुरुवार की सुबह 4:30 बजे घर से निकसार के लिए निकली थी। इसी दौरान तीन लोगों ने उनकी बेटी के ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। चिल्लाने की आवाज़ सुनकर परिवार के लोग जब बाहर निकले तो देखा की उनकी बेटी आग में जल रही है। किसी तरह आग बुझाई गई, तब तक वह पुरी तरह से झुलस चुकी थी। तत्काल उसे हुसैनाबाद अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद पीड़ित महिला की स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। पीड़िता की मां ने बताया की पहले भी वह हमारे परिवार के सदस्यों के साथ बेवजह मारपीट और गली गलौज करते थे। इस संबंध में थाना प्रभारी जगन्नाथ धान ने बताया की लिखित शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी है, शीघ्र ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story