272 को नियुक्ति पत्र: झारखंड में 272 युवाओं का मिला ज्वाइनिंग लेटर...देखिये किन-किन विभागों में मिली नियुक्ति...झारखंड में डेढ़ लाख...

रांची। झारखंड में शनिवार को 272 युवाओं को ज्वाइनिंग लेटर बांटा गया। झारखंड में आयोजित रोजगार मेले में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने अपने हाथों ने अलग-अलग विभागों के लिए चयनित हुए युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किया। भारतीय रेलवे में सबसे ज्यादा 133 युवाओं को नियुक्ति मिली है। आपको बता दें कि शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में 75000 युवाओं को नौकरी संंबंधित नियुक्ति पत्र दिया गया।

झारखंड में भी इस सिलसिले में रोजगार मेला का आयोजन किया गया। रांची के सीसीएल प्रेक्षागृह में आयोजन किया गया था। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने भाजपा नेताओं की मौजूदगी में प्रथम चरण में जिन 272 युवाओं को नौकरी दिया गया। युवाओं को रांची रेल मंडल, ईएसआईसी, डाक विभाग, केनरा बैंक, ग्रामीण बैंक व अन्य विभागों में ज्वाइनिंग मिली है।

किस विभाग में कितने लोगों की हुई नियुक्ति

  • भारतीय रेलवे : 133
  • भारतीय डाक विभाग : 50
  • डीएफएस : 32
  • बैंक आफ महाराष्ट्र : 04
  • सेंट्रल बैंक आफ इंडिया : 17
  • इंडियन बैंक आफ इंडिया : 02
  • कैनरा बैंक आफ इंडिया : 06
  • झारखंड ग्रामीण बैंक : 03
  • ईएसआईसी : 17
  • एमएचए : 37
  • सीआरपीएफ : 21
  • सीआइएसएफ : 05
  • एसएसबी : 01
  • बीएसएफ : 10
  • मिनिस्ट्री आफ माइंस : 03
  • ज्योलाजिकल सर्वे आफ इंडिया : 03

झारखंड में भी होने वाली है बंपर भर्तियां

झारखंड में भी स्कूल शिक्षा, स्वास्थ्य सहित अन्य विभागों में बड़ी संख्या में भर्तियां होनी है। आंकड़ों के मुताबिक करीब डेढ़ लाख लोगों को अलग-अलग विभागों में अगले एक साल में नियुक्तियां दी जायेगी। झारखंड के प्राथमिक स्कूलों में सहायक आचार्य के 50 हजार पद स्वीकृत किये गए हैं। पहले चरण में लगभग आधे पदों पर नियुक्ति के लिए आरक्षण रोस्टर क्लीयरेंस का काम पूरा किया जा रहा है। सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर हाई स्कूल शिक्षकों के शेष पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया झारखंड कर्मचारी चयन आयोग में चल रही है।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story