आर्मी जवान गिरफ्तार : पत्नी और बेटा को जिंदा जलाया, आर्मी कैंट से पुलिस ने किया गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड का विरोध करने पर दिया था घटना को अंजाम

मुजफ्फरपुर। पुलिस ने एक आर्मी जवान को गिरफ्तार किया है। जवान पर अपनी पत्नी सोनम प्रिया और दो महीने के बेटे शुभम को को जिंदा जला कर मार देने का आरोप है। उसके ससुर रामदयाल ओझा ने अहियापुर थाना में उसके खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करवाया था। अहियापुर पुलिस ने उसे राजस्थान के जोधपुर आर्मी कैंट से गिरफ्तार किया है।

बता दें कि अहियापुर के बाड़ा जगन्नाथ में पांच जुलाई की रात हिमांशु कुमार ने पत्नी सोनल प्रिया और पुत्र शुभ कुमार को जलाकर मार डाला था। इस दौरान बेटी स्नबी कुमारी ने भागकर जान बचाई थी। मामले में अहियापुर थाना में प्राथमिकी कराई थी। आर्मी जवान हिमांशु अपनी गर्लफ्रेंड को घर पर बुला लिया। पत्नी इसका विरोध कर रही थी। इससे गुस्साए हिमांशु ने उसी रात पत्नी और 2 महीने के बेटे को जिंदा जला दिया। फिर 8 वर्षीय बेटी भागे-भागे मामा के घर पहुंची और घटना की जानकारी दी।

पत्नी के मायके वाले ससुराल पहुंचकर दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान मां-बेटे की मौत हो गई। घटना के बाद ससुराल वाले फरार हो गए। हिमांशु और सोनल प्रिया की शादी 2013 में हुई थी। जब शादी हुई तब हिमांशु बेरोजगार था। शादी के बाद उसकी सेना में नौकरी लग गई। वह राजस्थान के जोधपुर में कार्यरत है। सोनम के भाई ने आरोप लगाते हुए बताया कि नौकरी लगने के बाद हिमांशु दहेज में 10 लाख रुपए मांगने लगा। वह अक्सर सोनल के साथ मारपीट भी करता था। इधर, दो साल से उसका एक बैंक में कार्यरत शिवानी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसी के चक्कर में जवान ने पत्नी और बच्चे को मार डाला

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story