जवान की मौत : सुबह घरवालों से हुई थी फोन पर बात…शाम को आ गयी मौत की खबर…फंदे पर झूलती मिली लाश

गुमला: इन दिनों जवानों की आत्महत्या कर लेने की घटना काफी बढ़ गयी है। आये दिन अलग-अलग जगहों से सेना व अर्धसैनिक बलों में तैनात जवान के खुदकुशी कर लेने की खबरें आ रही है। इन्ही खबरों के बीच झारखंड के एक जवान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक जवान का नाम अरविंद मिंज बताया जा रहा है। झारखंड के गुमला जिले के घाघरा प्रखंड के नवडीहा लेसाटोली निवासी आर्मी जवान अरविंद मिंज की फंदे पर लटकी लाश मिलने के बाद बैरक में सनसनी मच गयी। बंगाल के पानागढ़ में तैनात आर्मी के जवान अरविंद मिंज कीआत्महत्या के कारणों का पता नही चल सका है।

मृतक के भाई पंकज मिंज के मुताबिक 2015 में अरविंद ने आर्मी ज्वाइन की थी। वो बंगाल के पानागढ़ नामक जगह पर तैनात था। आर्मी हेडक्वार्टर से जवान के घर पर अरविंद की मौत की सूचना दी गयी। परिजनों ने बताया कि मौत वाले दिन भी अरविंद ने घर पर फोन पर बात की थी, लगभग 2 मिनट तक अरविंद ने अपने भाई से बात के दौरान घर परिवार पर चर्चा की। फिर अचानक परिजनों को उसकी मौत की सूचना मिली।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आत्महत्या की सूचना मिलने के बाद परिजन बंगाल स्थित पानागढ़ निकले। शनिवार को शव लेकर अपने पैतृक गांव नवडीहा लेसाटोली लाया गया। जहां अंत्येष्टि की गई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close