ASI बर्खास्त: स्वास्थ्य मंत्री की हत्या करने वाला ASI बर्खास्त, भरी भीड़ में मंत्री को भून दिया था गोली से

भुनेश्वर: ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नबा दास की हत्या करने वाले एएसआई गोपाल कृष्ण दास को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। झारसुगुड़ा के एसपी राहुल जैन ने सोमवार को दास को सस्पेंड किया है। पुलिस द्वारा एक बयान में कहा गया है, "बृजराजनगर पीएस के तहत गांधी चौक चौकी के एएसआई गोपाल कृष्ण दास को एसपी झारसुगुड़ा द्वारा भारत के संविधान के अनुच्छेद 311 के तहत निहित शक्ति का प्रयोग करते हुए 30 जनवरी 2023 को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।"

एएसआई ने ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नबा किशोर दास पर बेहद करीब से गोली चलाई थी। गोली उनके सीने पर लगी और डॉक्टरों के तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। गहरी गोली लगने से अपोलो अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। आईआईसी, ब्रजराजनगर थाने ने गोपाल के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं मंत्री की जघन्य हत्या की जांच की जिम्मेदारी क्राइम ब्रांच को सौंपी गई है।

क्राइम ब्रांच की सात सदस्यीय टीम अब मामले की जांच कर रही है। फायरिंग की घटना के तुरंत बाद आरोपी एएसआई की पत्नी ने दावा किया कि उसका पति पिछले सात-आठ साल से किसी मानसिक बीमारी से पीड़ित है। एएसआई की पत्नी जयंती दास ने कहा, "वह दवाएं ले रहा था और एक सामान्य व्यक्ति की तरह व्यवहार कर रहा था। उन्होंने कभी किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया। वह चार या पांच महीने पहले गंजम जिले में अपने पैतृक गांव गया था।

रविवार को ब्रजराजनगर में एक कार्यक्रम के दौरान एएसआई ने स्वास्थ्य मंत्री पर फायरिंग कर दी थी। मंत्री को भुवनेश्वर ले जाया गया और गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story