ASI की मौत : मेला ड्यूटी में तैनात ASI की बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान हुई मौत

नालंदा। ASI की इलाज के दौरान मौत हो गयी। उन्हें गंभीर हालत में दो दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ASI का नाम महफूल आलम है। राजगीर पुरुषोत्तम मास मेला में एएसआई महफूज आलम की ड्यूटी लगी थी। ड्यूटी के दौरान ही उनकी तबीयत बिगड़ गयी। तत्काल उन्हें अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी।

मुंगेर जिला के वर्धा गांव के रहने वाले एएसआई महफूल आलम को उनके पैतृक क्षेत्र में सुपुर्द ए खाक किया जाएगा।जानकारी के अनुसार, वे पिछले दो दिनों से बीमार चल रहे थे। उनका इलाज पटना के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। महफूज आलम मुंगेर जिला के वर्धा गांव के रहने वाले थे और वे नालंदा जिला में पदस्थापित थे।

महफूज आलम राजगीर पुरुषोत्तम मास मेला में ड्यूटी पर तैनात थे।दो दिन पहले अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। इसके उपरांत उन्हें राजगीर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। राजगीर अनुमंडल अस्पताल ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें पटना रेफर कर दिया।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story