देवघर में शर्मनाक वारदात: नौकरी का झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास, विरोध पर चाकू से हमला
Shameful incident in Deoghar: Attempt to rape a woman on the pretext of giving her a job, knife attack on protest

देवघर के मधुपुर थाना क्षेत्र के पसिया गांव में एक महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास हुआ है। हालांकि महिला ने अपनी सूझबूझ से ऐसा होने से खुद को बचा लिया। दरअसल आरोपी शबीर हुसैन (50) ने नौकरी का प्रलोभन देकर महिला को अपने घर बुलाया था। आरोप है कि घर पहुंचने पर उसने महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया।
बचाव में महिला ने आरोपी को धक्का दिया। इस दौरान आरोपी के पेट में भी चाकू लग गया। महिला ने बाथरूम में खुद को बंद कर पुलिस को फोन किया। पुलिस पहुंची तो दोनों घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। थाना प्रभारी मामले की जांच कर रहे हैं। आरोपी पसिया गांव का रहने वाला है। पुलिस पीड़िता के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है। महिला धनबाद की रहने वाली है।