युवक को जिंदा जलाने की कोशिश, रिम्स में गंभीर हालत में भर्ती...

गिरिडीह : जिला से एक मानवता को शर्मशार कर देने वाली खबर आ रही है, एक युवक को जिंदा जलाने का प्रयास किया गया है। इस घटना में युवक पूरी तरह झुलस गया है इसके बाद गंभीर अवस्था में युवक की बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया है घटना गिरिडीह जिला के अहियापुर थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के राशनजोरी गांव के रहने वाले 32 वर्षीय युवक अजय कुमार मंडल को कुछ अज्ञात लोगों के द्वारा घर से लगभग 500 मीटर की दूरी पर ले जाकर जिंदा जलाने का प्रयास किया गया है। रात के समय युवक के शरीर पर आग लगाकर अपराधी मौके से फरार हो गए। आग की लपटों से गिरा युवक किसी तरह भागकर अपने घर पहुंचा। जहां परिजनों ने उसके शरीर पर लगी आग को बुझाया। हालांकि तब तक युवक बुरी तरह झुलस गया था। आनन फानन में उनके परिजन ने उसे इलाज के लिए धनबाद लेकर आए जहां से उसे बोकारो से रांची रिम्स रेफर कर दिया गया। फिलहाल स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story