चाची-भतीजे में हुआ प्यार : आज था भतीजे का तिलक, कार्यक्रम के कुछ देर पहले ही प्रेम प्रसंग में चाची संग भतीजे ने लगा ली फांसी, पॉकेट में सिंदूर की पुड़िया….

बांका। प्यार कहां मानता है, हो गया तो बस हो गया। ना रिश्तों की परवाह होती है और ना समाज की हया…!! ऐसा ही कुछ मामला बिहार के बांका में सामने आया। जहां प्यार के चक्कर में चाची-भतीजा दोनों फांसी पर झूल गये। युवक की आज तिलक आने वाली थी। तिलक से कुछ घंटे पहले ही युवक ने अपनी चाची और कथित प्रेमिका के साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

घटना जिले के सुईया थाना क्षेत्र के बरगुनियां गांव की बतायी जा रही है। जहां युवक और एक विवाहित महिला की फांसी पर लटकी लाश मिली है। मृत महिला रिश्ते में युवक की चाची लगती थी। मृतक युवक की पहचान 22 साल के रघु दास और विवाहिता की पहचान सविता देवी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि रघु सविता से शादी करना चाहता था पर परिजन रिश्तेदारी को लेकर विरोध जताने लगे। ऐसे में दोनों ने आत्महत्या कर लिया।

युवक के पाकेट से सिंदूर की पुड़िया मिली है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जानकारी मिली कि शनिवार को युवक का तिलक समारोह था। तभी शनिवार की सुबह नदी किनारे कटहल के पेड़ में रस्सी से विवाहिता और युवक दोनों ने फांसी लगा ली। मृतका सविता देवी दो बच्चे की मां थी।
खबर के बाद स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भिजवाया। घटना के बाद गांव में चर्चाओं का बाजार गर्म है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पृथम दृष्टया इसे आत्महत्या मानकर जांच की जा रही है।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story