19 June 2023 Rashifal : तुला राशिवाले विवाद से बचें, वृषभ और मेष राशि के लिए दिन रहेगा शानदार, जानिये आज कैसा रहेगा और राशियों का हाल

19 June 2023 Rashifal। Aaj Ka Rashifal। आज 19 मई 2023 शुक्रवार का दिन है। तिथि :– अमावस्या - 21:24:18 तक । सूर्य वृष राशि में है , प्रवेश योग – शोभन - 18:15:28 तक, नक्षत्र: भरणी - 7:31:38 तक, और करण: चतुष्पद - 9:32:50 तक, है । आज का दिन बहुत ही शुभ फलदायक है। आज का पंचांग - सोमवार, 19 जून 2023, शुक्ल पक्ष, ग्रीष्म ऋतु और प्रतिपदा तिथि है। हिन्दू पंचांग के अनुसार आज आर्द्रा नक्षत्र है। हिन्दू पंचांग के अनुसार आज प्रतिपदा तिथि है।

मेष राशि
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। परिवारिक जिम्मेदारियों को समझते हुए अपनी तरफ से हर कोशिश करेंगे। गृहस्थ जीवन ठीक-ठाक रहेगा। आपको कामों में सफलता मिलेगी। आपकी दूरदर्शिता और और नेतृत्व क्षमता आपके काम में आपकी मदद करेगी। आपकी सेहत ठीक रहेगी। प्रेम जीवन में कुछ नया देखने सुनने को मिल सकता है।

वृषभ राशि
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा और हर काम को आप मजबूत तरीके से करेंगे। अपने दिल की हर बात किसी व्यक्ति को बताने से नुकसान हो सकता है। इससे बचने की कोशिश करें। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन अच्छा रहेगा। जीवन साथी की सेहत का ध्यान रखें। प्रेम जीवन ठीक-ठाक रहेगा। काम के सिलसिले में आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। इनकम सामान्य रहेगी।

मिथुन
आपके लिए आज का दिन मान सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। आपकी कुछ चिंताएं बढ़ेंगी, जो आपको परेशान करेंगी। सेहत पर इसका विपरीत असर हो सकता है। दांपत्य जीवन में तनाव देखने को मिलेगा लेकिन संतान की ओर से खुशी मिलेगी। प्रेम जीवन रोमांस से भरपूर रहेगा। काम के सिलसिले में दिन सामान्य है।

कर्क राशि
आपके लिए आज का दिन मान ठीक-ठाक रहेगा। सेहत मजबूत रहेगी जिससे कामों में सफलता मिलेगी। गृहस्थ जीवन बिता रहे लोग आज के दिन को इंजॉय करेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए भी दिनमान सामान्य रहेगा लेकिन परिवार की जिम्मेदारियों के चलते आप अपने प्रिय से मिल पाने में लेट हो सकते हैं। इस वजह से वह थोड़ी नाराज होंगे। काम के सिलसिले में दिनमान अच्छा रहेगा। आपको टैक्स का नोटिस आ सकता है, इसलिए सावधानी रखें।

सिंह राशि
आपके लिए आज का दिन मान बढ़िया रहेगा। आप अपने प्रेम जीवन को और भी खूबसूरत बनाने की कोशिश करेंगे और इस दिशा में अपने प्रिय को अपने घर वालों से मिलवा भी सकते हैं। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन भी बहुत प्यारा रहेगा और रिश्ते में रोमांस बढ़ेगा। काम के सिलसिले में आपका दिन में ठीक है। आपकी मेहनत कामयाब रहेगी। सेहत के मामले में थोड़ा ध्यान रखें और बासी भोजन से परहेज करें।

कन्या राशि
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। काम में सफलता मिलेगी जिसके सहारे आप जीत पाएंगे लेकिन सेहत के मामले में दिनमान कमजोर है इसलिए थोड़ा संभलकर काम करें। आपके व्यापार में भी बढ़ोतरी होगी। ईगो से बचना जरूरी होगा। परिवार में सुख शांति रहेगी। गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। शादीशुदा लोग अपने जीवन को खुशनुमा बनाने के लिए काफी प्रयास भी करेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए ठीक-ठाक रहेगा।

तुला राशि
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। मानसिक तनाव को काबू में रखेंगे तो बहुत सारे काम बन जाएंगे और धन का लाभ भी होगा। गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। हल्की-फुल्की झड़प हो सकती है लेकिन वह भी प्यार भरी होगी प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को आज अच्छे नतीजे मिलेंगे अपने प्यार में खुलकर एंजॉय करेंगे और अपने प्रिय के करीब महसूस करेंगे काम के सिलसिले में दिन अच्छा रहेगा घर परिवार में किसी बिगड़ सकती है ध्यान रखें।

वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। खर्चों में थोड़ी बढ़ोतरी रह सकती है जिस पर ध्यान देना होगा लेकिन आज कुछ ऐसा काम भी करेंगे जिससे आपके हाथ में पैसा आए। गृहस्थ जीवन ठीक-ठाक रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को थोड़े तनाव का सामना करना पड़ सकता है। काम के मामले में आपका दिन अच्छा रहेगा। अपने काम पर फोकस रख कर सफलता प्राप्त करेंगे।

धनु राशि
आज का दिनमान आपके लिए सामान्य रहेगा। आप अपनी मेहनत से काफी कुछ नया करने की सोचेंगे। आप का उत्साह ऊंचा रहेगा जिससे कामों में सफलता मिलेगी। गृहस्थ जीवन भी खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन रोमांस से भरपूर रहेगा। आज के दिन को खुलकर जिएंगे, बस खर्चों पर ध्यान देना जरूरी होगा।

मकर राशि
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। परिवार की जिम्मेदारियों को निभाते हुए कुछ बड़ा खर्च करेंगे या घर को बनवाने में पैसा लगाएंगे। काम के सिलसिले में दिनमान अच्छा रहेगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी। सेहत अच्छी रहेगी। गृहस्थ जीवन शांतिपूर्ण रहेगा। प्रेम जीवन के लिए आज का दिनमान बढ़िया है।आज अपने प्रिय को अपने घरवालों से मिलवा सकते हैं या उनके बारे में बता सकते हैं।

कुंभ राशि
आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन को खुशनुमा बनाने के लिए हर कोशिश करेंगे। उन्हें कोई गिफ्ट भी दे सकते हैं। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। रिश्ते में रोमांटिक रहेंगे और अपने आज के दिन को खूबसूरत तरीके से जिएंगे। काम के सिलसिले में सावधानी भरा दिन रहेगा। आपको अपने खिलाफ होने वाले किसी षड्यंत्र के प्रति सावधान रहना चाहिए। सेहत ठीक-ठाक रहेगी।

मीन राशि
आज का दिनमान आपके लिए थोड़ा समझदारी भरा होने वाला है। आपको देख कर चलना होगा। खर्चे बढ़ेंगे। वाहन सावधानी से चलाएं। गृहस्थ जीवन में कुछ दिक्कतें रहेंगी इसलिए शांति से काम लें। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को आज अपने प्रिय से काफी कुछ कहने का मौका मिलेगा। सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story