बाबूलाल मरांडी कल संभालेंगे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का पदभार, कई वरिष्ठ नेता रहेंगे मौजूद

रांची: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी कल यानी 15 जुलाई को हरमू रोड स्थित कार्निवल बैंक्वेट हॉल में आयोजित होनेवाले स्नेह मिलन समारोह में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का विधिवत पदभार ग्रहण करेंगे। निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सदस्य दीपक प्रकाश उन्हें पदभार ग्रहण कराएंगे।

इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी डा. लक्ष्मीकांत वाजपेई, केंद्रीय मंत्री तथा अलावा पार्टी के तमाम प्रदेश स्तरीय बड़े नेता उपस्थित रहेंगे। इनमें वरिष्ठ नेता कड़िया मुंडा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, राष्ट्रीय मंत्री आशा लकड़ा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवम सांसद समीर उरांव उपस्थित होंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह प्रमुख हैं। इनके अलावा तमाम सांसद, विधायक भी समारोह में शामिल रहेंगे

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close