विधायक इरफान अंसारी के बिगड़े बोल – ‘कंगना रनौत’ को वैलेंटाइन डे विश करना चाहता हूं, पहले उनके गालों जैसी सड़क बनाने की कही थी बात

जामताड़ा : वैलेंटाइन डे को लेकर दिए बयान को लेकर जामताड़ा विधायक डॉ इरफान अंसारी एक फिर सुर्खियों में हैं। इससे पहले भी वे बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के गालों जैसी सड़क बनाने की बात कहकर विवादों में आ चुके हैं। मंगलवार को वेलेंटाइन डे मनाने को लेकर डॉ इरफान ने कहा कि कंगना रनोट मेरी फेवरेट एक्ट्रेस हैं और मैं वेलेंटाइन डे पर उन्हें विश करना चाहता हूं। जामताड़ा में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा और बजरंग दल वाले क्या जाने मोहब्बत क्या चीज है। वे बस समाज में नफरत पालने का काम करते हैं।

उन्होंने कहा कि चाहे भाजपा हो या बजरंग दल, हर बात का इन्होंने ठेका नहीं ले रखा है। ये लोग समाज में अच्छाई का संदेश नहीं देते। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि वेलेंटाइन डे मनाने वाले कपल्स को रोकटोक करने का इन लोगों ने ठेका नहीं ले रखा। ये लोगों के प्यार में बाधक ना बनें।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्होंने कहा कि वे तमाम कपल्स को गुलाब देकर मोहब्बत का पैगाम दे रहे हैं। डॉ इरफान ने वेलेंटाइन डे मनाने वाले कपल्स से अपील की कि जहां कोई उनका विरोध करे तो उनकी पिटाई करें। वे ऐसे कपल्स की मदद करेंगे।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने तो कश्मीर से कन्याकुमारी तक प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया। कभी मुहर्रम में विरोध तो कभी रामनवमी में विरोध, किस डे, हग डे सबमें विरोध, यह क्या है। आइये सब मिलकर प्यार और मोहब्बत का पैगाम बांटे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close