बागेश्वर महाराज: धनबाद, गिरिडीह नहीं, झारखंड में यहां आ रहे हैं बागेश्वर महाराज, प्रशासन से मिली मंजूरी, पहली बार झारखंड में होगा कार्यक्रम

पलामू। गिरिडीह और धनबाद तो बागेश्वर महाराज नहीं आ सके, लेकिन पलामू में उनका कार्यक्रम तय हो गया है। उनके कार्यक्रम को प्रशासन से अनुमति मिल चुकी है, लिहाजा उनका आना लगभग तय हो गया है।

बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर महाराज धीरेंद्र शास्त्री दिसंबर माह में पलामू में 10 दिसंबर से 12 दिसंबर तक हनुमंत कथा सुनाएंगे। इस दौरान वो हनुमंत कथा के साथ दिव्य दरबार में लोगों के पर्चे भी निकालेंगे। सदर प्रखंड के जोड़ खनवा में आयोजित होने वाले इस धार्मिक आयोजन की स्वीकृति प्रशासन की ओर से दे दी गई है।

कार्यक्रम की अनुमति मिलने के बाद शाम में खनवा में हनुमंत पूजा कर कार्यक्रम के तैयारियों की शुरुआत की गई।कथा का आयोजन श्री हनुमंत कथा आयोजन समिति करा रही है। समिति ने नौ अक्टूबर को डीसी को आवेदन देकर कार्यक्रम के लिए प्रशासनिक स्वीकृति और सुरक्षा की मांग की थी। इस पर निर्णय के लिए डीसी ने एसडीओ को निर्देश दिया था।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story