किसानों को बल्ले बल्ले : हेमन्त सरकार किसानों को देगी 3500 रुपए का आर्थिक मदद .. जानें कैसे लें सकते हैं.. लाभ

रांची । 29 दिसंबर 2022 को हेमंत सरकार अपना कार्यकाल का 3 साल पूरा कर रही है। इस 3 साल में हर क्षेत्र मे फोकस किया गया पर अभी युवा किसान महिला और बच्चों के विकास पर राज्य में मुख्यमंत्री सुखाड़ योजना खरीफ 2022 के तहत पहले चरण में 10 लाख किसानों के बैंक खाते में 3500 रुपए ट्रांसफर किए जाएंगे वहीं राज्य के 30 लाख किसानों को इसका लाभ देने की योजना है।

22 जिलों के 226 प्रखंडों के किसानों को मिलेगी राशि

झारखंड में अच्छी बारिश ना होने की वजह से सूखे की स्थिति उत्पन्न हो गई। इससे निबटने के लिए मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना की शुरुआत कर राज्य को राहत देने की कोशिश की गई। राज्य में पश्चिम सिंहभूम और सिमडेगा जिला छोड़कर 22 जिलों के 226 प्रखंड सूखे की चपेट में है। इन जिलों के 30 लाख किसानों को राहत देने के लिए मुआवजे की घोषणा की गई है।

पहले चरण में 10 लाख किसानों के बैंक खाते में आएगी राशि

मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के पहले चरण में राज्य के 10 लाख किसानों को डीवीटी के माध्यम से उनके खाते में 29 दिसंबर 2022 को 3500 रुपए दिए जाएंगे इसके बाद अन्य किसानों के खातों में राशि ट्रांसफर की जाएगी।

ऐसे करें आवेदन

मुख्यमंत्री सुखाड राहत योजना का लाभ लेना है, तो आप झारखंड सरकार आधिकारिक वेबसाइट https://msry.jharkhand.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। राज्य सरकार अब भी आवेदन आमंत्रित कर रही है। साथ ही किसान भाई-बहनों को खेती-किसानी से जुड़ी सभी प्रकार की समस्याओं के निवारण के लिए किसान कॉल सेंटर नंबर 18001231136 पर भी संपर्क कर सकते हैं।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story