Bank Holiday: शनिवार 8 फरवरी को बंद रहेंगे बैंक, चेक करें RBI की छुट्टियों की लिस्ट
![https://youtube.com/shorts/ep2RhxLNrKY?si=P9BAZ7mdZAOfZKu5](https://www.hpbl.co.in/wp-content/uploads/2025/02/2-3.jpg)
Bank Holiday: देश में सभी बैंक शनिवार 8 फरवरी को बैंक बंद रहने वाले हैं। कल फरवरी महीने का दूसरा शनिवार है। महीने के दूसरे और चौथे शनिवार के दिन बैंक बंद रहते हैं।
8 फरवरी को देश के सभी राज्यों में बैंक बंद रहने वाले हैं। ऐसे में ग्राहकों को बैंक छुट्टी को ध्यान में रखकर अपना काम निपटाना होगा। देश के सभी राज्यों दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, यूपी, बिहार, झारखंड, राजस्थान, गुजरात, मध्यप्रदेश आदि में 8 फरवरी को बैंक बंद रहने वाले हैं।
Bank Holiday:बैंकों की वीकेंड वाली छुट्टियां (शनिवार और रविवार)
शनिवार-रविवार, 8 और 9 फरवरी: दूसरा शनिवार और साप्ताहिक छुट्टी।
रविवार, 16 फरवरी: साप्ताहिक छुट्टी।
शनिवार-रविवार, 22 और 23 फरवरी: चौथा शनिवार और साप्ताहिक छुट्टी।
RBI ने कर दिया है छुट्टियों का ऐलान -फरवरी 2025 में बैंक छुट्टियां शहर और राज्य के मुताबिक
मंगलवार, 11 फरवरी: चेन्नई में थाईपुसम के मौके पर बैंक बंद रहेंगे।
बुधवार, 12 फरवरी: शिमला में संत रविदास जयंती पर बैंक बंद रहेंगे।
शनिवार, 15 फरवरी: इंफाल में लोई-नगाई-नी के मौके पर बैंक बंद रहेंगे।
बुधवार, 19 फरवरी: बेलापुर, मुंबई, और नागपुर में छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती के मौके पर बैंक बंद रहेंगे।
गुरुवार, 20 फरवरी: आइजोल और ईटानगर में राज्य दिवस के मौके पर बैंक बंद रहेंगे।
बुधवार, 26 फरवरी: अहमदाबाद, आइजोल, बेंगलुरु, बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोच्चि, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, रायपुर, रांची, शिमला, श्रीनगर और तिरुवनंतपुरम में महाशिवरात्रि के मौके पर बैंक बंद रहेंगे।
Bank Holiday:आरबीआई की छुट्टियों का कैलेंडर (RBI Holiday List February Month)
फरवरी 2025 | 3 | 11 | 12 | 15 | 19 | 20 | 26 | 28 |
---|---|---|---|---|---|---|---|---|
अगरतला | • | |||||||
अहमदाबाद | • | |||||||
आईजॉल | • | • | ||||||
इंफाल | • | |||||||
ईटानगर | • | |||||||
कानपुर | • | |||||||
कोच्ची | • | |||||||
कोलकाता | ||||||||
कोहिमा | ||||||||
गंगटोक | • | |||||||
गुवाहाटी | ||||||||
चंडीगढ़ | • | |||||||
चेन्नै | • | |||||||
जम्मू | • | |||||||
जयपुर | • | |||||||
तिरुवनंतपुरम | • | |||||||
देहरादून | • | |||||||
नई दिल्ली | ||||||||
नागपुर | • | • | ||||||
पटना | ||||||||
पणजी | ||||||||
बंगलूर | • | |||||||
बेलापुर | • | • | ||||||
भुवनेश्वर | • | |||||||
भोपाल | • | |||||||
मुंबई | • | • | ||||||
राँची | • | |||||||
रायपुर | • | |||||||
लखनऊ | • | |||||||
श्रीनगर | • | |||||||
शिमला | • | • | ||||||
शिलांग | ||||||||
हैदराबाद – आन्ध्र प्रदेश | • | |||||||
हैदराबाद – तेलंगाना | • |
Bank Holiday:फरवरी में बैंक बंद रहने का कारण
छुट्टी का कारण | दिन |
---|---|
सरस्वती पूजा | 3 |
तै पूसम | 11 |
गुरु रविदास जनमदिवस | 12 |
लुई-ङ्गाई-नि | 15 |
छत्रपती शिवाजी महाराज जयंती | 19 |
राज्य स्थापना दिवस / राज्य दिवस | 20 |
महा शिवरात्रि | 26 |
लोसर | 28 |