बन्ना गुप्ता को इस्तीफा ना देना पड़ जाये !… स्वास्थ्य मंत्री के अश्लील वीडियो से कांग्रेस की किरकिरी, कर्नाटक चुनाव में नुकसान की पार्टी को हो रही चिंता
रांची। मंत्री बन्ना गुप्ता ने पूरी पार्टी की किरकिरी करा दी है। मसला ऐसा है कि पार्टी को ये पूरा मामला ना तो निगलते बन रहा है और ना ही निगलते। पार्टी में अंदर बाहर सोमवार को उधेड़बुन मचा रहा। मामला अश्लील वीडियो और महिला से जुड़ा है, लिहाजा वो पूरे मामले को लेकर काफी असहज है।
कर्नाटक चुनाव के ठीक पहले आये इस प्रकरण ने भी कांग्रेस को परेशान कर दिया है। कांग्रेस को इस बात का डर है कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में इसे भाजपा मुद्दा नहीं बनाए। भाजपा के कई नेताओं को कर्नाटक में चुनावी कार्य में लगाया भी गया है। इसे देखते हुए संभावना जताई जा रही है कि कांग्रेस कड़ा फैसला ले सकती है।लिहाजा वो ना तो इस मामले में अपने मंत्री का बचाव कर पा रही है और ना ही कार्रवाई कर रही है।
हालांकि, खबर है कि जल्द ही आलाकमान इस मामले में मंत्री बन्ना गुप्ता को तलब कर सकता है। इस पूरे प्रकरण में मंत्री का रूख अभी सिर्फ सोशल मीडिया पर ही आया है, ऐसे में पार्टी उन्हे बुलाकर स्थिति को जानने की कोशिश करेगी। इधर भाजपा लगातार दवाब बना रही है। हेमंत सरकार में कांग्रेस कोटे के मंत्री बन्ना गुप्ता को लेकर फिलहाल सत्तारूढ़ गठबंधन के दलों ने चुप्पी साध रखी है, जबकि कांग्रेस में भितरखाने खलबली हुई है। कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडेय इस पूरे मामले पर नजर रखे हुए हैं।