Best places to celebrate Holi: इन शहरों की होली है दुनियाभर में मशहूर, मस्‍ती और रंगों का मजा लेना है तो अभी बनाएं पहुंचने का प्‍लान!

Best places to celebrate Holi: भारत में होली केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि रंगों और खुशियों का बहुत बड़ा जश्न है. अगर इस बार आप होली का मजा किसी नई जगह पर लेने की सोच रहे हैं तो उन शहरों में जाने का प्‍लान जरूर बनाएं, जहां की होली दुनियाभर में मशहूर(Best places to celebrate Holi in India) है.

यहां का माहौल, रंगों की बौछार और सांस्कृतिक परंपराएं इस त्‍योहार को यादगार बना देती हैं. तो देर न करें, अभी से अपनी ट्रिप प्लान करें और इस बार होली को और भी खास बनाएं. तो चलिए हम आपको बताते हैं कि आप होली में किन-किन शहरों को एक्‍सप्‍लोर कर सकते हैं.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Best places to celebrate Holi:मथुरा-वृंदावन: कान्हा की नगरी में अद्भुत होली

इन शहरों की होली है दुनियाभर में मशहूर, मस्‍ती और रंगों का मजा लेना है तो अभी बनाएं पहुंचने का प्‍लान!

मथुरा और वृंदावन होली के लिए सबसे प्रसिद्ध जगहों में से एक हैं, जहां यह त्योहार हफ्तों पहले ही शुरू हो जाता है. यहां की फूलों की होली, हुरंगा होली और गुलाल होली दुनियाभर में मशहूर हैं. इन दिनों श्री बांके बिहारी मंदिर में रंगों की ऐसी बरसात होती है, कि यहां पहुंचे भक्त भक्ति और उल्लास में डूब जाते हैं.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Best places to celebrate Holi:बरसाना: लट्ठमार होली का अनोखा नजारा

बरसाना की लट्ठमार होली अपने अनूठे अंदाज के लिए जानी जाती है. इस होली में महिलाएं पुरुषों को लाठियों से मारती हैं और पुरुष खुद को बचाने की कोशिश करते हैं. यह परंपरा भगवान कृष्ण और राधा की प्रेमलीला का प्रतीक मानी जाती है और इसे देखने हजारों टूरिस्‍ट दुनियाभर से पहुंचते हैं.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Best places to celebrate Holi:जयपुर और उदयपुर: शाही अंदाज में होली का जश्न

राजस्थान की होली भी बेहद खास है. जयपुर में जहां राजा की देखरेख में होली जुलूस निकाला जाता है, और पारंपरिक नृत्य, ढोल-नगाड़े और लोक संगीत के साथ शहर जश्न में डूब जाता है वहीं, उदयपुर में महाराजाओं द्वारा आयोजित होलिका दहन काफी स्‍पेशल होता है. इसके बाद पूरा शहर रंगों में डूबकर जमकर होली खेलता है.

Best places to celebrate Holi:दिल्ली: पारंपरिक और मॉडर्न होली का संगम

राजधानी दिल्ली में होली का अलग ही उत्साह देखने को मिलता है. यहां इंडिया गेट, चांदनी चौक और कनॉट प्लेस जैसे इलाकों में लोग इकट्ठा होकर होली का आनंद लेते हैं. साथ ही, यहां कई बड़े आयोजनों में बॉलीवुड म्‍यूजिक, डीजे और रंगों के साथ होली मनाई जाती है.

Best places to celebrate Holi:कोलकाता: ‘दोल जात्रा’ की सांस्कृतिक होली

कोलकाता में होली के एक दिन पहले ‘दोल जात्रा’ निकाली जाती है जिसमें महिलाएं और पुरुष पीला, लाल और हरे रंग के ट्रेडिशनल कपड़ों में पारंपरिक नृत्य, संगीत और रंगों के साथ जश्न मनाते हुए सड़कों से गुजरकर किसी वेन्‍यू पर पहुंचते हैं. इस दिन लोग भगवान कृष्ण और राधा की झांकियों के साथ रंग खेलते हैं, जिससे यह त्योहार और भी भव्य बन जाता है.

Best places to celebrate Holi:गोवा: ‘शिगमो’ के साथ रंगों का महासंगम

गोवा में होली को ‘शिगमो’ कहा जाता है, जिसमें पारंपरिक परेड, लोक नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है. यहां के समुद्र तटों और गलियों में भी रंगों की धूम मचती है, जो इसे खास बनाती है.

Best places to celebrate Holi:मुंबई: फिल्मी अंदाज में होली का जश्न
Best places to celebrate Holi

मुंबई में होली का क्रेज अलग ही लेवल पर होता है. बॉलीवुड थीम वाली पार्टियों में डीजे म्यूजिक, गुलाल और पानी के साथ जबरदस्त मस्ती होती है. यहां की होली पार्टीज में शामिल होने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं.

होली सिर्फ रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि रिश्तों को और मजबूत करने का भी दिन है. अगर आप भी इस बार होली को खास बनाना चाहते हैं तो इनमें से किसी भी जगह का प्लान बनाकर इस रंगीन उत्सव का हिस्सा बन सकते हैं.

DSLR जैसी कैमरा क्वालिटी के साथ launch हुआ 100W फ़ास्ट चार्जिंग वाला Redmi Note 15 Pro Max 5G smartphone

Related Articles

close