तेज गाड़ी चलाने वाले सावधान ! हाइवे पर तेज गाड़ी चलाया तो.. आने वाले टोल प्लाजा पर भरना होगा जुर्माना

रांची। आए दिन राज्य के हाईवे और रांची टाटा मार्ग पर होने वाली दुर्घटनाओं को देखते हुए झारखंड सरकार रोड सेफ्टी को लेकर काफी गंभीर है। राज्य के हाईवे पर निर्धारित लिमिट से ज्यादा तेज गाड़ी चलाना वाहन चालकों को भी महंगा पड़ेगा। तेज वाहन चलाने वाले चालकों से अगले टोल प्लाजा या अगली पुलिस चेक पोस्ट पर जुर्माना की वसूली की जाएगी।

वर्ष 2021-22 के लिए रोड सेफ्टी के मद में 7 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी गई है। इसमें 417 ब्रेथ अल्कोहल एनालाइजर, 46 स्पीड लेजर गन, 190 बॉडीवार्न कैमरा सिस्टम खरीदे जाएंगे। इसकी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। परचेज प्रक्रिया 45 दिनों के भीतर पूरी कर लेने का शासन हाई कोर्ट को ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट की ओर से दिया गया है। इसकी जानकारी शपथ पत्र के माध्यम से सरकार के ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट में रांची टाटा फोरलेन से सबंधित जनहित याचिका में हाई कोर्ट को दी है।

कोर्ट को बताया गया है कि हाईवे पर संवेदनशील स्थानों में स्पीड लेजर गन लगाया जाएगा। अगर कोई वाहन चालक सड़क के नियमों का वायलेशन करता है तो अगले ही टोल प्लाजा पर या अगले चेक पोस्ट पर उसे जुर्माना वसूला जाएगा। शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले को लेकर भी सरकार गंभीर है। राज्य सरकार की पुलिस मुख्यालय ने भी हाईकोर्ट में जनहित याचिका में शपथ पत्र दाखिल कर बताया है कि राज्य के 24 जिलों में ब्रेथ अल्कोहल एनालाइजर का वितरण कर दिया गया हैं। वही 2021 - 22 में 417 ब्रेथ अल्कोहल एनालाइजर खरीदा जाना है। हाईवे पर संभावित दुर्घटनाओं को देखते हुए 711 स्ट्रेचर एंबुलेंस में लगाया जाएगा।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story