बड़ा हादसा : पुराने बाजार में लगी भीषण आग,700 दुकानें जलकर खाक

ईटानगर : अरुणाचल प्रदेश की राजधानी में बहुत बड़ा हादसा हो गया है। ईटानगर के नजदीक नहारलागुन दैनिक बाजार में मंगलवार को आग लग गई है जिसमें कम से कम 700 दुकानें जलकर खाक हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आग लगने की जानकारी करीब 4:00 बजे मिली। उन्होंने बताया कि यह राज्य का सबसे पुराना बाजार है।

पुलिस ने बताया कि आग दीपावली उत्सव के दौरान जलाए गए पटाखों या दीयों से लगी है। उन्होंने दावा किया कि अग्निशमन विभाग ने तत्काल कार्रवाई की। लेकिन दुकान बॉस और लकड़ी के बने हुए थे और उन्हें सुखा सामान भरा हुआ था। इसलिए आग तेजी से फैल गई। दुकानदारों ने आग से जो बच सकता था उसे बचाने की कोशिश की। लेकिन गैस सिलेंडरों में धमाकों से आग ने विकराल रूप ले लिया। आग को काबू करने के लिए आग बुझाने वाले तीन वाहनों को लाया गया । घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है, आशंका है कि करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है। पुलिस अधीक्षक जिम्मी चिराम ने कहा कि आग लगने के कारण का पता अग्निशमन विभाग की जांच के बाद ही लगेगा। दुकानदारों ने आरोप लगाया कि जब आग लगने की जानकारी मिली तो नजदीकी मौजूद अग्निशमन केंद्र पहुंचे लेकिन वहां पर कोई कर्मी मौजूद नहीं था। उन्होंने दावा किया कि जब अग्निशमन कर्मी आए आग बुझाने वाले वाहन में पानी नहीं था। दुकानदारों ने आरोप लगाया कि दमकल वाहन में पानी भरने के लिए कर्मियों को दूर जाना पड़ा और वे 5:00 बजे ही लौट सके। तब तक आग से बाजार का अधिकतर हिस्सा जलकर खाक हो चुका था।

नहारलागुन बाजार कल्याण समिति के अध्यक्ष किपा नाई ने कहा “पुलिस ने भी कार्रवाई नहीं की। सभी को अपना कर्तव्य निर्वहन करने में असफल रहने कारण बर्खास्त किया जाना चाहिए”। दुकानदारों से बातचीत के बाद अरुणाचल चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष तारा नाचुंग ने कथित लापरवाही के लिए सभी अग्निशमन कर्मियों को निलंबित करने की मांग की। इटानगर के विधायक तेजी कासो ने संवाददाताओं से कहा कि बजार का पुनर्निर्माण राज्य सरकार और एसीसी एंड आई के सहयोग से किया जाएगा।

Related Articles

close