शादी के दौरान बड़ा हादसा : रथ से दबकर दुल्हे की माँ की मौत, दुल्हे की हालत गंभीर, 15 से ज्यादा लोग घायल

सीतामढ़ी। शादी के मटकोर के दौरान बड़ा हादसा हो गया। घटना में जहां दुल्हे की मां की मौत हो गयी, वही दूल्हा गंभीर रूप से ज़ख्मी हो गया। हादसा उस वक़्त हुआ जब शादी में चोरौत में शादी की रस्में पूरी की जा रही थी। जानकारी के मुताबिक वर्मा गांव के बर्णेश्वर महादेव स्थित तालाब पर रविवार की रात मटकोर पूजा हो रही थी। इसी दौरान रथ चालक की लापरवाही से डीजे रथ से दबकर दूल्हे की मां की मौत हो गई। वहीं, रथ से गिरने के बाद दूल्हा भी गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतक की पहचान मीरा देवी के रूप में की गई है। इस हादसे में दूल्हा रमेश महतो सहित घर के आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं। वर्मा गांव के वार्ड नंबर-11 निवासी सुरेश महतो के तीसरे बेटे रमेश महतो की शादी दिल्ली में तय हुई थी। सुरेश महतो परिवार के साथ दिल्ली में रहता है। सभी शादी के लिए मटकोर पूजा करने अपने गांव आए थे।

मटकोर के लिए घर से रात करीब नौ बजे डीजे रथ से दूल्हा निकला। इसी दौरान आगे चलकर रथ के मुख्य चालक ने गाड़ी से उतरकर अपने सहायक को गाड़ी संभालने को कहा। इसी लापरवाही से डीजे रथ तालाब में लुढ़क गया जिसके चक्के के नीचे दबकर दूल्हे की मां की मौत हो गई।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story