बिग ब्रेकिंग: कल्पना सोरेन गांडेय से पीछे, भाजपा प्रत्याशी ने दो हजार से ज्यादा वोटों से पीछे छोड़ा, शुरुआती रुझान ने झामुमो की बढ़ायी चिंता

Big Breaking: Kalpana lags behind Soren Gandey, BJP candidate leaves behind by more than two thousand votes, initial trend increases JMM's concern

झारखंड में लोकसभा के चुनाव के साथ एक सीट पर उपचुनाव भी हुआ था। उपचुनाव में झामुमो के लिए बुरी खबर है। कल्पना सोरेन पीछे चल रही है। गांडेय उपचुनाव में झामुमो की कल्पना सोरेन भाजपा के दिलीप कुमार वर्मा से पीछे चल रही है। हालांकि ये शुरुआती रुझान है। लेकिन कल्पना सोरेन का पहले राऊंड में पीछे होना पार्टी के लिए चिंता बढ़ाने वाला है। इस सीट पर 11 प्रत्याशी मैदान में हैं। कल्पना सोरेन करीब 2000 वोटों से पीछे चल रही है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दिलीप वर्मा को इस सीट से उम्मीदवार बनाया है। जो कड़ी टक्कर दे रहे हैं। गिरिडीह के पचम्बा स्थित कृषि उत्पादन बाजार समिति मतगणना सेंटर पर वोटों की गिनती हो रही है।

बता दें कि हेमंत सोरेन के जेल जाने के बाद कल्पना ने राजनीति में एंट्री की है। ये चुनाव उनका राजनीतिक भविष्य तय करेगा। अपने चुनावी प्रचार में कल्पना सोरेन ने हेमंत सोरेन का कई बार जिक्र किया। यहां से नारा दिया गया जेल का ताला टूटेगा हेमंत सोरेन छुटेगा।

गांडेय लोकसभा सीट में 3,16,214 मतदाता वोट करने के लिए पंजीकृत थ। इसमें 2,17,948 लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। यहां 68.92 फीसदी लोगों ने मतदान किया। 68.55 फीसदी पुरुष और 74.73 फीसदी महिलाओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया है।

हेमंत सोरेन जेल गए, तो कल्पना सोरेन ने संभाली पार्टी की बागडोर

राजधानी रांची में कथित जमीन घोटाला मामले में हेमंत सोरेन को जेल जाना पड़ा. इसी दौरान लोकसभा चुनाव की घोषणा हो गई. झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के सुप्रीमो दिशोम गुरु शिबू सोरेन बीमार हैं. चुनावी रैलियां नहीं कर सकते. ऐसे में एक बार लगा कि हेमंत सोरेन के जाने जाने के बाद झामुमो नेतृत्वविहीन हो जाएगा. हेमंत सोरेन के जेल जाने से निराश कल्पना सोरेन ने हिम्मत जुटाई और पार्टी की बागडोर संभाल ली.

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story