हज यात्रा पर बड़ा फैसला, केंद्र की ओर से मिलने वाला VIP कोटा हुआ खत्म, अब …

नयी दिल्ली: हज यात्रियों से जुड़ी बड़ी खबर है। केंद्र ने हज यात्रियों के लिए VIP कोटा खत्म कर दिया है। अब वीआईपी यात्रियों को भी आम यात्रियों की तरह यात्रा करनी होगी। पहले भारत के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, उपराष्ट्रपति, अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री के साथ-साथ हज कमेटी को वीआईपी कोटा आवंटित था। 2012 में यह वीआईपी कोटा लागू किया गया था, जिसके लिए 500 सीटें तय की गई थीं।

जानकारी के मुताबिक 100 सीटें राष्ट्रपति, 75 उपराष्ट्रपति, 75 प्रधानमंत्री, 50 अल्पसंख्यक कार्य मंत्री और 200 सीटें हज कमेटी ऑफ इंडिया को आवंटित थी। इनमें से राष्ट्रपति के कोटे की 100 सीटों को छोड़कर अन्य सभी 400 वीआईटी सीटों को रद्द कर दिया गया है। ऐसे में ये सीटें भी आम लोगों को आवंटित की जा सकेंगी।

सालाना हज के मौके पर दुनियाभर के कई देशों से लाखों लोग इस्लाम में पवित्र माने गए शहर मक्का में जुटते हैं और इसे लोगों का सबसे बड़े जमावड़े में से एक माना जाता है। कोरोना वायरस महामारी दस्तक से पहले वर्ष 2019 में 24 लाख लोगों ने हज यात्रा में हिस्सा लिया था, लेकिन 2020 में महामारी के कारण लगाए गए लॉकडाउन के चलते सऊदी अरब ने हजयात्रियों की संख्या को सिर्फ 1000 तक सीमित कर दिया।

Related Articles