BIG UPDATE: पूर्व IAS की पत्नी व भाजपा नेत्री सीमा पात्रा पार्टी से निष्कासित…आदिवासी महिला को प्रताड़ित करने का आरोप..होगी फोरेंसिक जांच

रांची आईएएस अधिकारी महेश्वर पात्रा की पत्नी सीमा पात्रा और भाजपा नेत्री द्वारा घर में काम करने वाली सुनीता खाखा को प्रताड़ित करने के मामले में भाजपा ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। सीमा पात्रा के खिलाफ शिकायत आने के बाद भाजपा ने कार्रवाई करते हुए सीमा पात्रा को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन और पार्टी के सदस्य करवाई की दिशा में रेस हो गई और सीमा पात्रा के खिलाफ कार्रवाई हुई। आपको बता दें कि सीमा पात्रा पर एक आदिवासी घरेलू काम करने वाली महिला को प्रताड़ित करने और अमानवीय व्यवहार करने का आरोप लगा है। प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश के निर्देश पर ये कार्रवाई की गई है।

निष्कासित भाजपा नेत्री सीमा पात्रा

मालूम हो कि सुनीता खाका का अभी रिम्स के सर्जरी विभाग में इलाजरत है। उसे किसी से भी मिलने नहीं दिया जा रहा है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से दो पुलिसकर्मी को भी लगाया गया है। सुनीता के जख्मों की जांच के लिए फॉरेंसिक विभाग के डॉक्टर से परामर्श लिया जाएगा। साथ ही जरूरत पड़ने पर मेडिकल बोर्ड भी गठित की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विवेक आनंद वास्के की शिकायत पर अरगोड़ा थाना में मामला दर्ज किया गया था। जिसकी जांच का जिम्मा हटिया डीएसपी राजा मित्रा को आई ओ बनाया गया है। आज पीड़िता का 164 का बयान दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close