राशन कार्ड से जुड़ी बड़ी अपडेट; कार्ड बनवाने के लिए अब इनकी अनुमति लेनी होगी जरूरी.... आसान नहीं होगा ये....

धनबाद: अब नया राशन कार्ड बनाना और ज्यादा कठिन हो गया है। नई व्यवस्था के तहत अब रांची से स्वीकृति मिलने के बाद ही नया राशन कार्ड बनाया जाएगा।

इससे पहले डीएसओ से स्वीकृति मिलने के बाद कार्ड संख्या एंट्री कर रांची मुख्यालय भेजा जाएगा। इसके बाद ही राशन कार्ड बनेगा। तब जाकर लोगों को इसका लाभ मिलेगा। यह व्यवस्था जिले में पहली बार हुई है। इससे उपभोक्ताओं का परेशानी बढ़ गई है। पहले खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी की स्वीकृति के बाद कार्ड तुरंत बना दिया जाता था। इसके बाद पीडीएस दुकान से उपभोक्ताओं को राशन मिलने लगता था। यहां तक कि आयुष्मान कार्ड भी आसानी से बन जाता था।

वर्तमान समय में जिले के बीएलओ के लॉगिन में हजारों की संख्या में राशन कार्ड बनाने के आवेदन लंबित है। जबकि डीएसओ लॉगिन में 282 लंबित है। विभागीय कर्मचारियों का कहना है कि बीएसओ से स्वीकृति मिलने पर डीएसओ के लॉगिन में जाता है। वह भी सीरियल नंबर से।

डीएसओ द्वारा कार्ड बनाने की स्वीकृति देने के बाद अब राज्य मुख्यालय में कार्ड संख्या की एंट्री की जाएगी। इसके बाद ही राशन कार्ड बनेगा। अभी जितने कार्ड के आवेदन आ रहे हैं रांची से स्वीकृति के बाद सभी का ग्रीन कार्ड बनाया जा रहा है। वैकेंसी रहने पर उसे पीएच कार्ड में बदल दिया जाएगा। इससे उपभोक्ताओं को दोगुना राशन वह केंद्र की सारी योजनाओं का लाभ मिलता है। ग्रीन में सिर्फ चावल ही दिया जाता है।

कर्मचारियों का कहना है कि जिस तरह से कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू की गई है। इससे अब इमरजेंसी में राशन कार्ड नहीं बनेगा। यदि कोई बीमार है तो डॉक्टर का पेपर लगाकर आवेदन करने पर भी उसका कार्ड नहीं बनेगा। पूर्व के दिनों तक तुरंत कार्ड बन जाता था। अब आवेदन करने पर विभाग की पूरी प्रक्रिया से होकर गुजरना पड़ेगा। इसके बाद ही कार्ड बनेगा।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story

COPYRIGHT 2024

Powered By Blink CMS