Bihar-Jharkhand Exit Polls: झारखंड में NDA को बढ़त, बिहार में INDIA गठबंधन को बड़ा नुकसान, देखिये 8 चैनलों पर बिहार-झारखंड के एग्जिट पोल

Bihar-Jharkhand Exit Polls Results 2024: चुनाव के बाद एग्जिट पोल्स के नतीजे आने भी शुरू हो गए हैं. अलग-अलग सर्वे एजेंसियों ने एग्जिट पोल्स के नतीजे जारी कर दिये हैं. एग्जिट पोल्स (Exit Polls Results) के नतीजों के मुताबिक, बिहार में एक बार फिर NDA गठबंधन का दबदबा बनता दिख रहा है. रिपब्लिक भारत-MATRIZE के एग्जिट पोल के मुताबिक बिहार में NDA को 32-37 सीटें मिल सकती हैं. वहीं INDIA गठबंधन के खाते में 2-7 सीटें आ सकती हैं.

झारखंड में एक्सिस माय इंडिया और आजतक का एग्जिट पोल
झारखंड में NDA को 50 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है. एग्जिट पोल के मुताबिक झारखंड में NDA को 8-10 सीटें मिलने का अनुमान है. वहीं INDIA गठबंधन को 4-5 सीटें मिलने का अनुमान है. 14 सीटों वाले राज्य में भाजपा+ को नुकसान दिख रहा है. बता दें कि 2019 के चुनाव में NDA को 12 सीटें मिली थीं.

बिहार में NDA को नुकसान
India Today- Axis My India के मुताबिक बिहार में INDIA गठबंधन को 48 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है. राज्य की 40 सीटों में से NDA को 29-33 सीटें मिलने का अनुमान है. साल 2019 में NDA को 39 सीटें मिली थीं. वहीं 7-10 सीटें इस चुनाव में INDIA को मिलने जा रही हैं. इसके अलावा 0-2 सीटें अन्य के खाते में जा रही हैं.

ABP- CVOTER का एग्जिट पोल
झारखंड में NDA को फायदा
झारखंड में NDA बड़ी बढ़त की तरफ बढ़ रहा है। 14 लोकसभा सीट वाले झारखंड में 11 से 13 सीटें एनडीए के खाते में जाती दिख रही है। वहीं इंडिया गठबंधन को 1 से 3 सीट जा सकती है।

टीवी-9 के एग्जिट पोल के नतीजे
टीवी 9 भारतवर्ष के एग्जिट पोल के मुताबिक झारखंड में भाजपा को 12 सीटें मिल सकती है। पोल में झारखंड में इंडिया गठबंधन को बड़ा झंटका लग सकता है। झामुमो और अन्य के खाते में एक-एक सीट जा सकती है। कांग्रेस यहां शून्य पर आउट हो सकती है।
इंडिया न्यूज और डी डायनामिक्स
इंडिया न्यूज – डी डायनामिक्स एग्जिट पोल के मुताबिक भाजपा की अगुवाई वाले एनडीए को 12 सीटें मिल सकती है। वहीं इंडिया के खाते में 2 सीटें जा सकती है।
न्यूज नेशन का एग्जिट पोल
न्यूज नेश के एग्जिट पोल में झारखंड में एनडीए को 12 सीटें मिल सकती है। इंडिया गठबंधन के खाते में 2 सीटें जा सकती है।
रिपब्लिक मैट्रिज के सर्वे में भी एनडीए को झटका
रिपब्लिक मैट्रिज के एग्जिट पोल के मुताबिक एनडीए को 10 से 12 सीटें मिल सकती है। वहीं इंडिया गठबंधन को 2 से 4 सीटें मिल सकती है।
न्यूज 24- टुडेज चाणक्या के पोल
न्यूज 24 व टुडेज चाणक्या के एग्जिट पोल में एनडीए को 12 सीटें मिल सकती है। वहीं इंडिया गठबंधन को 2 सीटें मिल सकती है।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story