70 साल के दूल्हे ने 25 साल की दुल्हन के साथ पढ़ा निकाह, गली-गली हो रही इस जोड़े की चर्चा

बिहार। गया जिले के शेरघाटी अनुमंडल के आमसा प्रखंड के हमजापुर में हुई एक अजीबोगरीब निकाह का मामला देखने को मिला है| इस निकाह को देखने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी हुई थी। बताया जा रहा है कि, 70 वर्षीय बुजुर्ग मोहम्मद कलीमुल्लाह नूरानी ने बीते सोमवार को 25 वर्षीय महिला रेशमा परवीन से निकाह किया। 70 वर्षीय दूल्हा आमसा के बैदा गांव का रहने वाला है जबकि दुल्हन रेशमा परवीन इस्लामनगर की रहने वाली है। दोनों इस अनोखी निकाह के लिए राजी थे। जिसके बाद 70 वर्षीय दूल्हे ने निकाह पढ़ा। मौलवी ने निकाह की कसमें पढ़ने की रस्म पूरी की।

70 वर्षीय बुजुर्ग दूल्हा ने शादी को लेकर क्या कहा

निकाह के बाद बुजुर्ग दूल्हा अपनी दुल्हन को लेकर अपने गांव बैदा चला गया। निकाह के दौरान मुस्लिम समुदाय के सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में सभी रस्में निभाई गईं। यह निकाह इसलिए चर्चा का विषय बन गई क्योंकि दूल्हा 70 साल का था और दुल्हन 25 साल की महिला थी। 70 वर्षीय बुजुर्ग दूल्हे कलीमुल्लाह ने बताया कि घर में बहुत क्लेश रहता है, इसलिए इस उम्र में निकाह कर ली। पत्नी की मौत के बाद घर में अकेले थे, काम करने वाला कोई नहीं था, दुल्हन से जब निकाह के बारे में पूछा गया तो उसने कहा कि वह इस निकाह से खुश है।

धूमधाम से हुई निकाह

निकाह बहुत धूमधाम से हुई और किसी को इससे कोई आपत्ति नहीं हुई। 70 वर्षीय दूल्हा अली मुल्ला नूरानी एक किसान है जो अपनी पत्नी की मौत के बाद अकेला रहता था। बुजुर्ग दूल्हे के दोनों बेटे पहले से ही शादीशुदा हैं और बाहर काम कर रहे हैं।

Related Articles
Next Story