मुहर्रम जुलूस में हादसा: हाई टेंशन तार की चपेट में आने से 15 झुलसे, 5 लोगों की हालत गंभीर

Breaking news: मोहर्रम जुलूस के दौरान हादसा हुआ है। घटना बिहार के अररिया जिले की है। जहां जुलूस में निकला ताजिया 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। करंट लगने से 15 लोग झुलस गए हैं। कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

सभी घायलों को पलासी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बनी हुई है। हादसा पलासी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पिपरा बिजवाड़ में हुआ है।

डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद चार घायलों की गंभीर स्थित देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। फिर यहां से एक घायल की गंभीर स्थिति देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया गया है।

एसडीओ अनिकेत कुमार ने बताया कि लगभग 15 से 16 लोग घायल हैं। 3 लोग सदर अस्पताल में भर्ती हैं जो खतरे से बाहर हैं। बाकी 2 पेशेंट प्राइवेट अस्पताल में इलाज करा रहे हैं, हालांकि इनकी भी स्थिति में सुधार है। जुलूस का रूट बदला गया था, इसकी जांच कर रहे हैं।

HPBL
HPBL  
Related Articles
Next Story