बड़ी खबर: 16 अक्टूबर तक सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द, देखें आदेश

Breaking news: दुर्गा पूजा महापर्व के मद्देनजर राज्य के सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई है। 5 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक बिहार पुलिस के सभी पदाधिकारियों की छुट्टियां कैंसिल रहेंगी। इस मामले में शुक्रवार को अपर पुलिस महानिदेशक, विधि व्यवस्था संजय सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी किया। तीन अक्टूबर से शारदीय नवरात्र शुरू हो रहे हैं। राज्य में बड़े स्तर पर दुर्गा पूजा के पंडाल लगते हैं। इस दौरान भक्तों की भारी भीड़ मंदिरों और पंडालों में रहती है और भारी संख्या श्रद्धालु पूजा में शामिल होते हैं।

यहां देखें आदेश....👇👇👇👇




दुर्गा पूजा पूर्व पर शांति व्यवस्था को कायम रखने और किसी भी तरह की अप्रिय घटना न घटे, इसके चलते राज्य के सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। ये आदेश 5 अक्टूबर से 16 अक्टूबर (12 दिनों) के लिए जारी किया गया है। 12 अक्टूबर को दशहरा है, उससे पहले जगह-जगह रामलीला का भी मंचन होता है। जिसके चलते सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त रखा जाएगा।

आदेश में यह भी कहा गया है कि सिर्फ विशेष परिस्थिति में किसी को छुट्टी दी जाएगी।

Related Articles
Next Story

COPYRIGHT 2024

Powered By Blink CMS