IAS के ठिकानों पर ED की रेड: सुबह-सुबह ED की टीम ने IAS के घर-दफ्तर पर दी दबिश

IAS Sanjeev hans: सीनियर आईएएस संजीव हंस के ठिकानों पर ED ने दबिश दी है। हालांकि ED को अभी इस मामले में क्या-क्या मिला है, इसकी जानकारी नहीं मिल पायी है। आज सुबह से ही IAS संजीव के ठिकानों पर 10-12 ED के अफसरों जांच कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक संजीव हंस बिहार में ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव हैं। इनके पास बिजली कंपनी के सीएमडी भी हैं।बिहार के सीनियर आईएएस अफ़सर संजीव हंस के सात ठिकानों पर छापेमारी की गई है।

आपको बता दें कि संजीव हंस का विवादों से पुराना नाता रहा है। बिहार के सीनियर आईएएस अधिकारी संजीव हंस के ऊपर रेप का आरोप भी लग चुका है। संजीव हंस के साथ-साथ राजद के पूर्व विधायक गुलाब यादव के ऊपर एक महिला ने रेप का आरोप लगाया था। मामला कोर्ट में भी चल रहा है। इधर, मधुबनी में पूर्व विधायक गुलाब यादव के ठिकानों पर भी ईडी की रेड हुई है। यह छापेमारी आय से अधिक संपत्ति के मामले में की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार उनके निजी सहायक के घर भी ED ने दबिश दी है। यहां ये भी जान लीजिए कि गुलाब यादव और संजीव हंस दोनों पर ही एक महिला ने रेप का आरोप लगाया है। ये मुकदमा अभी अदालत में चल रहा है। हालांकि यह छापेमारी प्रवर्तन निदेशालय की है। खबर लिखे जाने तक IAS संजीव हंस के इनकम टैक्स स्थित कार्यालय पर छापा चल रहा था। इसकी वजह से हड़कंप की स्थिति थी।

पूर्व विधायक के ठिकानों पर ही जांच

पूर्व विधायक गुलाब यादव के पटना और पुणे आवास पर भी सुबह में छापा मारा गया है। झंझारपुर वाले आवास में ईडी की टीम को गुलाब यादव नहीं मिले। कहा जा रहा है कि गुलाब यादव एमएलसी अम्बिका गुलाब यादव या उनकी पुत्री बिंदु गुलाब यादव गंगापुर वाले आवास पर नहीं हैं। ईडी की टीम को यहां गुलाब यादव के कुछ स्टाफ मिले जिनसे पूछताछ की गई। गुलाब यादव पहले राजद से विधायक थे। 2019 में उन्होंने राजद के टिकट से ही लोकसभा चुनाव भी लड़ा था। इसके बाद 2024 में वो बागी हो गए और बीएसपी के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ा। इसके लिए राजद से उन्हें पार्टी से निकाल भी दिया था। उनकी पत्नी अंबिका गुलाब यादव एमएलसी हैं। साथ ही उनकी बेटी बिंदु गुलाब यादव मधुबनी जिला परिषद की चेयरमैन भी हैं। गुलाब यादव पर एक रेप केस भी चल रहा है।

HPBL
HPBL  
Related Articles
Next Story