दारोगा की अंगुली काटी, थाना प्रभारी की हालत नाजुक, छापेमारी के लिए गयी पुलिस पार्टी पर हमला, 6 पुलिसकर्मियों की हालत गंभीर

बेतिया: बिहार में बालू माफिया के हौसले बुलंद हैं। आलम ये है कि पुलिस टीम पर भी हमला करने से वो गुरेज नहीं कर रहे हैं। बेतिया में ऐसी ही घटना सामने आयी है, जहां पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया है। घटना में दारोगा की अंगुली कट गयी। वहीं थाना प्रभारी सहित छह लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घटना मटियारिया थाना क्षेत्र के हौदा डुमरा नया टोला गांव की है। सभी घायलों का इलाज निजी और स्थानीय स्तर पर किया गया।

थानाध्यक्ष की स्थित गंभीर बताई जा रही है। बेहतर इलाज के लिए गौनहा रेफ़रल अस्पताल के डॉक्टरों ने उन्हें बेतिया रेफर कर दिया है। थानाध्यक्ष के सीने और पीठ पर गहरे जख्म हैं। हालांकि पुलिस अधीक्षक अमरकेश डी ने एक ही पुलिसकर्मी के घायल होने की पुष्टि की है।जानकारी के मुताबिक पुलिस टीम इलाके में बालू माफिया के खिलाफ कार्रवाई करने गई थी। इसमें स्थानीय लोगों ने टीम पर हमला किया। फिर थानाध्यक्ष अंकित कुमार दास ने घटना के वीडियो फुटेज से आरोपियों की पहचान कर कलाम अंसारी, उसके भाई सलाम अंसारी, अफरोज अंसारी सहित चार मुख्य और दो दर्जन से अधिक अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी।

इसके बाद शुक्रवार रात दो डीएसपी के नेतृत्व में करीब 50 पुलिसकर्मियों की टीम फिर से कार्रवाई करने पहुंची।इस बार स्थानीय लोगों ने ज्यादा उग्र होकर टीम पर हमला किया। आरोपियों ने अपने परिजनों के साथ मिलकर लाठी-डंडा और तलवार से हमला बोला था। इसी में तलवार से हुए हमले में दारोगा की दो उंगलियां कट गईं।पुलिस ने छापेमारी कर चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है।

HPBL
HPBL  
Related Articles
Next Story