दुष्कर्म का आरोपी मांगने गया था माफी, पीड़ित बच्ची के परिवारवालों ने दे दी सजा-ए-मौत

भागलपुर। बिहार में एक परिवार ने अपनी बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी की हत्या कर दी। वृद्ध आरोपी कथित तौर पर पीड़िता के परिवार वालों से अपने कुकृत्य के लिए माफ़ी मांगने गया था। लेकिन पीड़ित परिवार ने उसे सजा-ए-मौत दे दी।

पूरा मामला बाथ प्रखंड के करहरिया पंचायत के पीपरा गांव का है। जहां छह साल की बच्ची से दुष्कर्म के फरार आरोपित दिनेश प्रसाद सिंह की निर्ममता से हत्या कर दी गई। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पिता को तेजाब से नहला कर मारा गया - मृतक का बेटा

मृतक के बेटे ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि उसके पिता को दूसरे की पाप की सजा दे दी गई। उसे तेजाब से नहला कर मार डाला गया। पुलिस ने शुक्रवार की सुबह पीपरा गांव में झाड़ी से आरोपित का शव बरामद किया है। वह मंगलवार, 23 जुलाई से अपने घर से लापता था।

मृतक के बड़े पुत्र अभिनंदन कुमार ने बताया कि बीते दिन उसके पिता पर छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया था। इसके बाद वह पीड़िता के घर उसकी मां से माफी मांगने गए थे।

जानकारी के मुताबिक आरोपी ने इस कुकृत्य का वीडियो भी बनाया गया और इंटरनेट मीडिया में वायरल कर दिया गया। इस क्रम में उसके पिता को घर में बंद कर रात में तेजाब से नहला कर मार डाला गया। पुलिस से बचने के लिए शव को घर के पश्चिम चहारदीवारी के बाहर झाड़ी में फेंक दिया।

आरोपित का शव संदेहास्पद स्थिति में बरामद- पुलिस

पीड़िता के स्वजन का कहना है कि आरोपित उनके घर माफी मांगने आया था, लेकिन उसे ग्रामीणों को बुलाकर सबके सामने उसका पक्ष सुनने की बात कही गई। इसके बाद आरोपित चहारदीवारी कूद कर भाग गया। उसकी मौत कैसे हुई हमें इसकी जानकारी नहीं है।

थानाध्यक्ष कन्हैया कुमार झा ने बताया कि दुष्कर्म के फरार आरोपित का शव संदेहास्पद स्थिति में बरामद हुआ है। हत्या की खबर फैलने के बाद एक पक्ष आक्रोशित हो गया। डाग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम ने भी वारदात की जांच की।

Related Articles
Next Story