KBC के करोड़पति बने BPSC शिक्षक : 5 करोड़ जीतने वाले सुशील कुमार बने BPSC शिक्षक , 6-8 व 11-12 दोनों वर्गों में हुए चयनित

मोतिहारी। कौन बनेगा करोड़पति में 5 करोड़ जीतने वाले बिहार के सुशील कुमार BPSC शिक्षक बन गये हैं। बिहार शिक्षक की भर्ती परीक्षा में उन्हें 119वां रैंक मिला है। सुशील कुमार ने क्लास 6 से 8 और 11 से 12 के लिए परीक्षा दी थी। दोनों परीक्षा में उन्हें सफलता मिली है। सुशील को उच्च माध्यमिक के मनोविज्ञान विषय में 119वां रैंक मिला है, जबकि क्लास 6 से 8 में सोशल साइंस में 1,692वां रैंक मिला है। अब सुशील स्कूल में मनोविज्ञान पढ़ाएंगे।

आपको बता दें कि KBC की हॉट सीट पर वो साल 2011 में बैठे थे. तब उन्होंने 5 करोड़ रूपये जीते थे। केबीसी के इस करोड़पति ने विनर बनकर पूरे बिहार में चर्चित हो गये थे। शो जीतने के बाद इनकम टैक्स काटकर सुशील के खाते में कुल 3.6 करोड़ रुपए आए थे। इसमें कुछ पैसों से पुश्तैनी मकान को ठीक कराया। इसके साथ ही अपने भाइयों से बिजनेस शुरू करवाया। बाकी रुपयों को बैंक में जमा कराया, जिसके ब्याज से उनके परिवार का खर्च चलता रहा।अब उन्होंने बीपीएससी शिक्षक के पहले ही प्रयास में बाजी मारकर फिर से चर्चा में आ गये हैं। वे BPSC शिक्षक भर्ती परीक्षा में सफल हुए हैं और माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूल में पढ़ाएंगे।

सुशील कुमार KBC के विजेता बने थे, तब मनरेगा में कंप्यूटर ऑपरेटर की नौकरी कर रहे थे। हालांकि करोड़पति बनने के बाद वे मोतिहारी में ही पर्यावरण संरक्षण के लिए काम कर रहे थे। उनके ओर से चलाया गया गौरैया संरक्षण अभियान और चम्पा से चंपारण अभियान राज्य में चर्चा का विषय रहा। इसके साथ ही उन्हें ग्रामीण विकास मंत्रालय का ब्रांड एम्बेसडर भी बनाया गया था। इसी महीने मनोविज्ञान विषय में P.HD करने के लिए उनका चयन बाबा साहब भीमराव आंबेडकर यूनिवर्सिटी में हो गया। आज BPSC शिक्षक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट आया, जिसमें उनका चयन हो गया है।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story