ब्रेकिंग : अदम्य साहस के लिए झारखंड के 6 जवानों को मरणोपरांत मिलेगा पुलिस गैलेंट्री अवार्ड….एडिश्नल एसपी विजय शंकर को भी पुलिस वीरता पदक…ये 26 होंगे सम्मानित

रांची। स्वंतत्रता दिवस दिये जाने वाले पदकों का ऐलान कर दिया गया है। इस बार कुल 26 पुलिसकर्मियों को अलग-अलग पदकों से सम्मानित किया जायेगा। अदम्य साहस के लिए झारखंड के 6 शहीद जाबांज जवानों को मरणोपरांत पुलिस गैलेंट्री अवार्ड दिया जायेगा। वहीं राष्ट्रपति के लिए छत्तीसगढ़ 1 पुलिसकर्मी सम्मानित किये जायेंगे। जबकि पुलिस मेडल फार मेरोटेरियस सर्विस के लिए 11 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया जायेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अदम्य साहस के लिए झारखंड के 14 जाबांज पुलिसकर्मियों को पुलिस मैडल फार गैलेंट्री अवार्ड दिया जायेगा। इनमें से 6 पुलिसकर्मियों को ये अवार्ड मरणोपरांत दिया जायेगा। वहीं एडिश्नल एसपी विजय शंकर को भी पुलिस वीरता पदक से सम्मानित किया जायेगा। दिवंगत कांस्टेबल अजय कुजूर, दिवंगत देव कुमार महतो, दिवंगत कुंदन कुमार सिंह, दिवंगत अजीत ओरेया, दिवंगत परमानंद चौधरी, दिवंगत कृष्ण प्रसाद को मरणोपरांत गैलेंट्री अवार्ड दिया जायेगा। ये सभी जवान 2018 में नक्सली हमले में शहीद हुए थे। ये नक्सली हमला भंडरिया थाना क्षेत्र के बुढ़ापारा पहाड़ के करीब खपरीमहुआ गांव के पास IED की चपेट में आये थे। ये सभी जवान जगुआर बटालियन के जवान थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक से झारखंड के 1 पुलिसकर्मी सम्मानित किये जायेंगे। वेकेंटेश कुमार को ये मेडल दिया जायेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close