BREAKING : धनबाद ACB की बडी कर्रवाई, रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाया पंचायत सचिव .. मचा हड़कंप

गिरिडीह । सूबे में एंटी करप्शन ब्यूरो द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है इसके बावजूद लोग रिश्वत लने से बाज नहीं आते हैं। इस बार ACB धनबाद की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है टीम ने इस बार उग्रवाद प्रभावित पीरटंड में छापेमारी कर एक पंचायत सचिव को गिरफ्तार किया है। पंचायत सचिव का नाम सहदेव महतो है जो पीरटांड प्रखंड के खरपोका में कार्यरत हैं। सहदेव को रिश्वत के 4000 रुपए के साथ गिरफ्तार किया गया है।

इस मामले की जानकारी भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो प्रमंडलीय कार्यालय धनबाद के एसपी ने प्रेस बयान जारी कर दी है। बताया कि खुखरा थाना इलाके के खरपोका निवासी नबीहसन ने आवेदन देकर सूचित किया था कि खरप का पंचायत के बिराजपुर टोला में सैयद कि घर से सलमान के घर तक पैबर ब्लॉक निर्माण का कार्य 15 वें वित्त आयोग के अंतर्गत किया गया है। यह योजना लगभग 2.40 लाख की है।

इस योजना का कार्य करने के लिए अब तक 1.45 लाख रुपया का भुगतान किया गया है। शेष राशि की निकासी के लिए खरपोका के पंचायत सचिव सहदेव महतो 4 हजार रुपया की मांग कर रहा है।इस शिकायत के बाद मामले की जांच की गई। शिकायत सत्य मिलने के बाद 23 जनवरी को प्राथमिकी दर्ज की गई। 24 जनवरी को टीम पीरटांड़ पहुंची। यहां पेट्रोल पंप के विपरीत दिशा में अवस्थित झोपड़ीनुमा होटल में पंचायत सचिव सहदेव महतो द्वारा आवेदक से रिश्वत के चार हजार रुपये लिए गए, जिसे रंगे हाथ पकड़ा गया।

इधर गिरफ्तार करने के बाद पंचायत सचिव सहदेव महतो को लेकर एसीबी की टीम धनबाद चली गई। एसीबी कि इस करवाई से पूरे ब्लॉक में हड़कंप मच गया है। बता दें कि 2023 में एसीबी ने गिरिडीह जिला में पहली कार्रवाई की है।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story