ब्रेकिंग: BJP की 2024 की टीम तैयार, रघुबर दास को मिली ये जिम्मेदारी, देखिए किनकी हुई छुट्टी, किन्हें मिला मौका

रांची। लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने अपनी टीम तैयार कर ली है। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास को टीम में शामिल किया गया है, वहीँ छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह और राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को भी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।

केंद्रीय उपाध्यक्षों की लिस्ट में यूपी से दो सांसदों रेखा वर्मा, लक्ष्मीकांत बाजपेई और विधान परिषद सदस्य तारिक मंसूर को जगह दी गई है। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास भी केंद्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए हैं।

आंध्र प्रदेश के प्रभारी सुनील देवधर को राष्ट्रीय टीम से हटाया गया. सीटी रवि और दिलीप सैकिया को भी महामंत्री पद से हटा दिया गया है. मध्य प्रदेश के सांसद और पूर्व सह कोषाध्यक्ष को हटाया गया. उनकी जगह नरेश बंसल को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

केंद्रीय उपाध्यक्ष

रमन सिंह- छत्तीसगढ़
वसुंधरा राजे- राजस्थान
रघुबर दास- झारखंड
सौदान सिंह- मध्य प्रदेश
वैजयंत पांडा- ओडिशा
सरोज पांडेय- छत्तीसगढ़
रेखा वर्मा- उत्तर प्रदेश
डी के अरुण- तेलंगाना
एम चौबा एओ- नगालैंड
अब्दुल्ला कुट्टी- केरल
लक्ष्मीकांत बाजपेई- उत्तर प्रदेश
लता उसेंडी- छत्तीसगढ़
तारिक मंसूर- उत्तर प्रदेश
राष्ट्रीय महामंत्री

अरुण सिंह- उत्तर प्रदेश
कैलाश विजयवर्गी- मध्य प्रदेश
दुष्यंत कुमार गौतम- दिल्ली
तरुण चुग- पंजाब
विनोद तावड़े- महाराष्ट्र
सुनील बंसल- राजस्थान
संजय बंदी- तेलंगाना
राधामोहन अग्रवाल- उत्तर प्रदेश

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story