ब्रेकिंग: झारखंड प्रशासनिक सेवा के अंचल अधिकारी सीमा कुमारी को मिला आर्थिक दंड..... झारखंड सरकार भ्रष्ट्राचार पर सख्त

रांची झारखंड सरकार भ्रष्टाचार के प्रति सख्त दिख रही है। राज्य सरकार ने कार्रवाई करते हुए लोहरदगा के सेन्हा अंचल के तत्कालीन अंचलाधिकारी सीमा कुमारी के असंच्यात्मक प्रभाव से 2 वेतन वृद्धि रोकने का दंड जारी कर दिया। इस संबंध में कार्मिक विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। उसके ऊपर के पद पर रहते हुए 2014-15 में सेनहा अंचल के मौजा बदला थाना नंबर 148 के r.s. खाता नंबर 519 प्लॉट नंबर 2080 रकवा 2.50 एकड़ गैर मजरुआ मालिक भूमि जो बुधवा उरांव के नाम पर पूर्व में बंदोबस्ती की हुई है। उनके नाम से जमाबंदी भी है। एवम दाखिल खारिज सुरेश महतो के नाम पर 21.10.2014 को किया गया। इस वजह से बंदोबस्त धारी बुधवा उरांव के आश्रितों को उक्त भूमि से बेदखल होना पड़ा था। सीमा कुमारी द्वारा उक्त भूमि की रक्षा करने के बजाय गलत तरीके से दाखिल खारिज किया गया। शिकायत के बाद जांच कराई गई जिसके बाद उन्हें शो कॉज जारी किया गया था।

क्या है मामला

दाखिल खारिज के लिए हल्का कर्मचारी और अंचल निरीक्षक द्वारा समर्पित प्रतिवेदन में अंकित की सेन्हा अंतर्गत राजस्व ग्राम बदला थाना नंबर 148 खाता नंबर 509 प्लॉट नंबर 20 80 रखवा 12.18 एकड़ खतियान गैरमजरूआ मालिक के नाम दर्ज है। बुधवा उरांव के नाम से दर्ज है।वर्तमान में जमाबंदी रैयत बुधवा उरांव के वंशज विनोद उरांव, फागू उरांव आदि का दखल कब्जा है। वर्तमान समय में दखल कार्यरत द्वारा धान का फसल लगाया गया है।

रिपोर्ट में कहा गया की आवेदक सुरेश मतों के नाम से दाखिल खारिज कराना सही प्रतीत नहीं होता है। हल्का कर्मचारी एवं अंचल निरीक्षक के प्रतिकूल प्रतिवेदन के बाद भी आरोपी पदाधिकारी द्वारा मात्र इस आधार पर उक्त भूमि का नामांतरण सुरेश के नाम से की गई। उक्त भूमि नीलमनी सहदेव के नाम से हाल के सर्वे में दर्ज हो गया है। सुरेश महतो को डीड के मार्फत नीलमणि द्वारा बिक्री की गई है, जो गलत है। जांच उपरांत उक्त सरकारी भूमि जो बुधवा उरांव के नाम से बंदोबस्ती थी, का हाल सर्वे खतियान में अंकित प्रविष्टि में सुधार के लिए आवश्यक कार्रवाई की जानी चाहिए थी। जो सीमा कुमारी द्वारा नहीं किया गया। पूरे मामले पर उन्हें स्पष्टीकरण पूछा गया। समीक्षा के बाद दंड जारी कर दिया गया।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story

COPYRIGHT 2024

Powered By Blink CMS