ब्रेकिंग : सुब्रत राय की मौत, सहारा ग्रुप के प्रमुख सुब्रत राय का निधन, मुंबई में ली अंतिम सांस

मुंबई। एक बड़ी खबर आ रही है। सहारा ग्रुप के प्रमुख सुब्रत राय का मुंबई में निधन हो गया है। वह 75 साल के थे। उन्होंने लंबी बीमारी के बाद आज मुंबई के अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार कल लखनऊ में किया जाएगा. अखिलेश यादव ने उनके निधन पर दुख जताते हुए इसे निजी क्षति बताया है।

सुब्रत राय स्वर्गीय सुधरी चंद राय के बेटे थे. उनका जन्म बिहार के अररिया में एक उच्च मध्यम वर्गीय परिवार में हुआ था. सुब्रत राय हमेशा से पढ़ाई में काफी अच्छे थे. उन्होंने सरकारी तकनीकी संस्थान गोरखपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया था।

सहारा स्कैम में वो लंबे समय तक जेल में बंद रहे। हाल ही में निवेशकों को पैसा लौटाने की शर्त पर उन्हें जमानत मिली थी। सुब्रत रॉय का मुंबई के प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा था। जानकारी के मुताबिक उनका पार्थिव शरीर उनके गृह जिले यूपी के लखनऊ में बुधवार (15 नवंबर) को लाया जाएगा।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story