ब्रेकिंग: झारखंड में आज से डाक्टरों की हड़ताल, मरीजों को होगी परेशानी, जानिये क्यों हड़ताल पर गये चिकित्सक

रांची। जमशेदपुर के MGM अस्पताल में डाक्टर से मारपीट का मामला गरमा गया है। नाराज डाक्टर आज से हड़ताल पर चले गये हैं। राज्य स्तरीय IMA और झासा के आह्वान पर प्रदेश के सभी जिलों में डाक्टर आज से हड़ताल पर जा रहे हैं। हालांकि इस दौरान इमरजेंसी सेवाएं चलती रहेगी, लेकिन अन्य सेवाएं सरकारी अस्पतालों में ठप रहेगी। जाहिर है प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था इससे प्रभावित होगी। आज से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

दरअसल MGM अस्पताल जमशेदपुर में ड्यूटी पर तैनात शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ कमलेश उरांव के साथ मारपीट की घटना हुई थी। इस मामले में अभी तक दोषियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है, जिसके बाद नाराज डाक्टरों ने आज से हड़ताल का ऐलान कर दिया है। झासा ने ऐलान किया है कि जब तक दोषियों की गिरफ्तारी नहीं होगी, तब तक वो हड़ताल पर रहेंगे।

आपको बता दें कि एजीएम के पीआइसीयू वार्ड में ड्यूटी कर रहे डॉ. कमलेश उरांव के साथ सोमवार को मारपीट को अंजाम दिया गया था. आरोप है कि पांच साल की बच्ची की मौत से आक्रोशित परिजनों ने चिकित्सक के कक्ष में घुसकर उन पर हमला कर दिया. इससे डॉक्टर कमलेश चोटिल हो गए थे। इस घटना के विरोध में एमजीएम के डाक्टर हड़ताल पर चले गये अब आज से सभी सरकारी और गैर सरकारी डाक्टर भी हड़ताल पर जा रहे हैं।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story

COPYRIGHT 2024

Powered By Blink CMS