ब्रेकिंग : जगरनाथ महतो की पत्नी बनेगी मंत्री, 3 जुलाई को ले सकती है शपथ

रांची। आखिरकार जो अटकलें लग रही थी, वो सही साबित हुई। दिवंगत मंत्री जगरनाथ महतो की पत्नी बेबी देवी मंत्री बनने जा रही है। सोमवार को राजभवन में जगरनाथ महतो की पत्नी मंत्री पद की शपथ लेगी। राजभवन में शपथ ग्रहण की तैयारी शुरू हो गयी है।

हालांकि पिछले महीने जब शिबू सोरेन के साथ बेबी देवी की मुलाकात हुई थी, उसी दौरान ये स्पष्ट हो गया था कि मंत्री बनने से पहले पार्टी सुप्रीमो के साथ बेबी देवी की औपचारिक मुलाकात है। हालांकि तब ना तो पार्टी और ना ही बेबी देवी की तरफ से इस संदर्भ में कुछ कहा गया, लेकिन अब सपष्ट हो गया है कि बेबी देवी मंत्री पद की शपथ लेने वाली है। 12 बजे सोमवार को वो झारखंड में मंत्री बन जायेगी।

आपको बता दें कि 6 अप्रैल को जगरनाथ महतो का निधन हो गया था। कोरोना संक्रमण की वजह से जगरनाथ महतो का फेफड़ा खराब हो गया था। उन्हें गंभीर स्थिति में 2020 में MGM चेन्नई ले जाया गया था, जहां उनका लंग्स ट्रांसप्लांट किया गया था। इसके बाद स्वस्थ चल रहे जगरनाथ महतो की तबीयत विधानसभा के बजट सत्र के दौरान ही खराब हो गयी थी। उन्हें पहले रांची के पारस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। उसके बाद फिर MGM चेन्नई ले जाया गया था, जहां इलाज के दौरान 06 अप्रैल 2023 को उनका निधन हो गया।

ख़बर अपडेट हो रही है.....

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story