ब्रेकिंग न्यूज : राज्यपाल ने पद से दिया इस्तीफा

बड़ी खबर : सरकार से तनातनी के बीच राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपना त्यागपत्र भेज दिया है। पत्र में उन्होंने कहा है कि कुछ निजी कारणों और प्रतिबद्धताओं के चलते वह इस्तीफा दे रहे हैं। राज्यपाल ने कहा कि मैं पंजाब के राज्यपाल और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक पद से इस्तीफा दे रहा हूं। उन्होंने एक दिन पहले ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी

पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने अपने पद से त्यागपत्र देते हुए इस्तीफा राष्ट्रपति को भेज दिया है. उन्होंने निजी कारणों का हवाला देते हुए यह इस्तीफा दिया है. बनवारीलाल पुरोहित ने ने एक पत्र में कहा, "अपने व्यक्तिगत कारणों और कुछ अन्य प्रतिबद्धताओं के कारण, मैं पंजाब के राज्यपाल और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक के पद से अपना इस्तीफा दे रहा हूं."

अगस्त 2021 में उन्होंने पंजाब के 36वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली थी.

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story