झारखंड के कर्मचारियों की ब्रेकिंग न्यूज : राज्य सरकार ने प्रमोशन पर लगी रोक हटायी… 2 साल बाद पदोन्नति का रास्ता खुला

रांची । प्रमोशन का इंतजार कर रहे झारखंड सरकार के कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। राज्य सरकार ने कर्मचारियों के प्रमोशन पर लगी रोक हटा दी है। कार्मिक विभाग के आदेश के बाद अब विभागों में लंबित सरकारी कर्मचारियों की प्रमोशन की प्रक्रिया शुरू हो जायेगी। आपको बता दें कि करीब 2 साल झारखंड में कर्मचारियों का प्रमोशन नहीं हो रहा था। राज्य सरकार ने 24 दिसंबर 2020 से लगी सरकारी कर्मचारियों के प्रमोशन पर लगी रोक को हटा दिया है। सरकार के इस कदम के बाद कर्मचारी संगठन काफी नाराज चल रहे थे। कुछ कर्मचारियों ने इसे हाईकोर्ट में भी चुनौती दी थी। आज कार्मिक विभाग ने प्रमोशन पर रोक हटा दी है, हालांकि कार्मिक विभाग ने इसे लेकर कुछ शर्तें जोड़ी है।

कार्मिक विभाग के इस आदेश के बाद अब 60 हजार से ज्यादा अधिक पदों पर कार्यरत कर्मचारियों और अधिकारियों के प्रमोशन का रास्ता साफ हो गया है। जानकारी के मुताबिक जल्द ही प्रमोशन को लेकर विभागवार आदेश जारी होना शुरू हो जायेगा। राज्यकर्मियों के प्रमोशन को लेकर झांरखंड विधानसभा में सवाल भी लगा था। तब विधानसभा की ओर से एक विशेष समिति का गठन किया गया था। इस कमेटी ने प्रमोशन से संबंधित मामलों में जांच की मांग की थी। इसी जांच के क्रम में राज्य सरकार द्वारा विभाग पत्र 24.12.2020 जारी करते हुए कर्मचारियों के प्रमोशन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाकर प्रमोशन की प्रक्रिया स्थगित कर दी थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हाईकोर्ट में दायर की गयी थी याचिका
राज्य सरकार के कर्मचारियों के प्रमोशन का मामला हाईकोर्ट भी पहुंचा था। राज्य सरकार की ओर से प्रमोशन पर रोक लगाने के बाद सरकार के रवैये से कर्मचारी वर्ग काफी नाराज थे। कर्मचारियों की याचिका पर हाईकोर्ट ने आदेश जारी करते हए आठ जून का समय प्रमोशन के लिए दिया था। तब राज्य सरकार के कार्मिक विभाग ने जवाब देते हुए कोर्ट में बताया कि प्रमोशन के लिए गाइडलाइन राज्य सरकार तैयार कर रही है। कुछ समय के बाद प्रमोशन की प्रक्रिया शुरू कर दी जायेगी।
आपको बता दें कि एससी और एसटी बिरादरी के कर्मियों की ओर से न्याय नहीं मिलने का आरोप लगाया गया था। जिसके बाद बनी झारखंड विधानसभा समिति की अनुशंसा पर राज्य में कर्मियों की पदोन्नति पर रोक लगा दी गयी थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close