ब्रेकिंग -Ranchi : अपराधियों ने भाजपा नेता को मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

रांची। राजधानी रांची से बड़ी खबर आ रही है। रांची के ओरमांझी इलाके में आज दोपहर 12 बजे मास्क लगाए अपराधियों ने भाजपा नेता को गोली मारकर घायल कर दिया। भाजपा नेता का नाम चतुर साहू है और वह ओबीसी मोर्चा के मंत्री हैं।मामले की जानकारी मिलने के बाद ओरमांझी थाना प्रभारी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं।वहीं घायल को निजी अस्पताल भर्ती कराया गया है।

ओरमांझी थाना प्रभारी ने बताया कि घायल व्यक्ति से जानकारी हासिल करने का प्रयास किया गया लेकिन वह अभी बता पाने की स्थिति में नहीं है।चतुर साहू को हाथ में गोली लगी है. पूछताछ के दौरान चतुर साहू ने बताया कि मास्क लगाए अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है और मौके से फरार हो गए।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story