ब्रेकिंग : अंकिता हत्या मामले में राज्य सरकार एक्शन में……ADG रैंक के अधिकारी करेंगे जांच…..CM हेमंत ने 10 लाख रूपये की सहायता राशि का किया ऐलान…

रांची: अंकिता सिंह की हत्या मामले में राज्य सरकार ने बड़ा एक्शन लियाहै। इस मामले में राज्य सरकार पहले ही फास्ट ट्रैक कोर्ट में मामला चलाने की बात कह चुकी है। अब राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पुलिस महानिदेशक को बड़े पैमाने पर जांच के निर्देश दिया है।
मुख्यमंत्री ने इस मामले में डीजीपी को निर्देश दिया है कि ADG रैंक के अधिकारी से जांच कराने और रिपोर्ट पेश करने को कहा है। साथ ही उन्होंने अंकिता के परिजनों को दस लाख देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने फिर कहा कि इस घटना का फास्ट ट्रैक से निष्पादन करने का निर्देश दिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह की घटना करने वालों के लिए समाज में कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा कि जो घटना हुई है, वो काफी दुर्भाग्य है कि आज भी लोग इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये सुनियोजित घटना है इस पर कैसे अंकुश लगे इस पर समाज के हर एक नागरिक को सोचने की जरूरत है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close