Breaking: पुलिस वैन पर आत्मघाती हमला, 9 पुलिसकर्मियों की मौत, 13 घायल

पाकिस्तान :एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां बलूचिस्तान में पुलिस वैन पर आत्मघाती हमला किया गया है जिसमें 9 पुलिसकर्मियों की मौत हो गयी है जबकि 13 से ज्यादा घायल बताये जा रहे हैं।

ये इलाका बलूचिस्तान के पास है। पुलिस ने इसे फिदायीन हमला बताया है। फिलहाल इस मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद ही पूरा मामला साफ होगा। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि वैन काम्बरी पुल से गुजर रही थी। तभी इसमें धमाका हो गया। मौके पर बॉम्ब स्क्वाड और पुलिस फोर्स मौजूद है।

हादसे में घायल पुलिसवालों का इलाज किया जा रहा है। उन्हें इलाज के लिए हेलिकॉप्टर में बोलन से क्वेटा अस्पताल एयरलिफ्ट किया गया। क्वेटा के सभी अस्पतालों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। मरने वाले पुलिसवालों का आंकड़ा बढ़ने की भी आशंका जताई जा रही है।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story