आशिक संग दुल्हन फरार : शादी के सातवें दिन दुल्हन हो गयी प्रेमी की बाइक से फुर्रर, दुल्हे ने लगायी थाने में फरियाद…

सोनपुर। दुल्हे को सोता छोड़ दुल्हन शादी के सातवें दिन ही प्रेमी संग फुर्रर हो गयी। घटना सोनपुर अनुमंडल क्षेत्र की है। 10 फरवरी को धूमधाम के साथ दुल्हन की शादी सोनपुर के एक मंदिर में हुई थी। शादी में बड़ी संख्या में वर और वधू दोनों पक्ष के लोग शामिल हुए थे। इसके बाद 11 फरवरी को पूरे तामझाम के साथ वर-वधू का रिस्पेशन हुआ।

सब कुछ ठीक था, लेकिन इसी बीच गुरुवार की रात दुल्हन अपने प्रेमी संग फरार हो गया। इधर पति गहरी नींद में सोता रह गया। शक है कि दुल्हन अपने प्रेमी के साथ बाइक पर फरार हो गयी। इतनी सफाई से दुल्हन भागी, ससुराल में किसी को कानों कान खबर नहीं हुई। दूल्हे की जब सुबह नींद खुली तब दुल्हन को घर में नहीं पाकर इधर-उधर खोजने लगा। जब कहीं कुछ अता-पता नहीं चला, तब थक हारकर उसने इस आशय की लिखित सूचना स्थानीय थाने में दी।

इस संबंध में पूछे जाने पर दिघवारा थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने आवेदन की पुष्टि करते हुए बताया कि इसमें वधू पक्ष के लोगों की भी गलती है। उन्हें जानकारी थी कि लड़की का प्रेम प्रसंग किसी के साथ चल रहा है तब शादी करके दोनों घर बर्बाद नहीं करना चाहिए था। दुल्हन और उसके आशिक की तलाशी जारी है। खबर लिखे जाने तक पुलिस की टीम जगह-जगह ढूंढ रही है।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story